{"_id":"5b898b0a42c79246773eb9d3","slug":"161535740682-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का छज्जा गिरा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर का छज्जा गिरा, चार घायल
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर का छज्जा गिरा, चार घायल
फैजाबाद। हनुमतनगर के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंजना मजरे केशवपुर स्थित काली माता मंदिर का शुक्रवार दोपहर बाद छज्जा ढहने से चार लोग घायल हुए।
अंजना मजरे केशवपुर गांव स्थित काली मंदिर के छज्जे के नीचे शुक्रवार दोपहर बारिश से बचने के लिए भट्ठे पर नौकरी करने जा रहे बीकापुर के खपरैला निवासी सुनील (28) पुत्र राधेश्याम, राधेश्याम (45) पुत्र मुरली, अंजना मजरे केशवपुर निवासी अजय पांडे (28) पुत्र जमुना पांडेय व शिवा (8) वर्ष पुत्र अशोक पांडेय रुक गए। अपराह्न करीब 3:30 बजे मंदिर का छज्जा भरभरा कर ढह गया।
जिसमें चारों लोग दब गए। मंदिर का छज्जा गिरते ही ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण व पुलिस की मदद से मलबे में दबे ग्रामीणों को बाहर निकाला गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी दिनेश पांडेय ने एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने से पुलिस जीप से ही घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
जहां अजय पांडेय की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ अयोध्या राजू कुमार साव, एसडीएम सदर मधुसूदन नागराज हुलगह ने गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया। सभी घायलों को आर्थिक सहायता के लिए एसडीएम ने लेखपाल को रिपोर्ट तैयार कर सौंपने की जिम्मेदारी दिया।