{"_id":"5c5c2de4bdec22736e4ec5f5","slug":"151549544932-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंड
विज्ञापन

अयोध्या। मौसम का मिजाज बुधवार सुबह फिर बदल गया। काले बादल छाए रहे, साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बरसात भी हुई। इस बदलाव से ठंड में इजाफा हुआ तो फसलों के लिए लाभप्रद रहा।
अभी मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में हल्की बरसात की संभावना जताई है। पखवारे भर से मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दो दिन पूर्व कोहरे से जनजीवन बेहाल रहा।
बुधवार सुबह काले बादल आसमान में उमड़ते-घुमड़ते दिखाई दिए। दर्शननगर, सोहावल, अयोध्या से लेकर शहर तक बूंदाबांदी के साथ हल्की बरसात हुई। सुबह स्कूल होने से बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचने को विवश हुए।
विज्ञापन
दोपहर बाद मौसम सामान्य हुआ तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि 7, 8 व 9 फरवरी को बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की बरसात की संभावना भी है।