फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कुंभ से उमड़ा लाखों भक्तों का रेला, आधी रात से हाइवे जाम

कुंभ से उमड़ा लाखों भक्तों का रेला, आधी रात से हाइवे जाम

Wed, 06 Feb 2019 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
कुंभ से उमड़ा लाखों भक्तों का रेला, आधी रात से हाइवे जाम
रामनगरी में भक्तों का रेला, चारों तरफ जाम
विज्ञापन

अयोध्या। प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में सोमवार मौनी अमावस्या स्नान के बाद जब लाखों श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी अयोध्या का रुख किया तो, चारों ओर जाम लग गया। हाई-वे से लेकर शहर तक की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सोमवार आधी रात से मंगलवार शाम तक रोडवेज व निजी बसें, जीप-कारें, एंबुलेंस समेत बाइकें तक रेंगती नजर आईं।

यातायात बहाल करने की कोशिशों में पुलिस-प्रशासन को ठंड में भी पसीना आ रहा था। जबकि यात्रियों-मरीजों-बच्चों-बूढ़ों का हाल बेहाल रहा। प्रयागराज कुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान के बाद सोमवार रात से करीब 25 हजार छोटे-बड़े वाहनों पर सवार लाखों श्रद्धालुओं ने अयोध्या का रुख किया।
विज्ञापन


इसके चलते अयोध्या सरयू पुल से प्रयागराज हाई-वे पर चौरे बाजार तक करीब 20 किमी. तक लंबा जाम लग गया। वहीं, बीकापुर के पिपरी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स लेने के फेर में ये जाम बढ़ता गया। जाम के चलते श्रद्धालु रातभर सर्दी में कांपते रहे। सुबह तक जाम और बढ़ने पर परेशान यात्रियों बीकापुर के असकरनपुर निवासी अजय तिवारी सहित कुछ लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक टोल पर टैक्स वसूली मुक्त कराकर वाहनों को निकलवाया। इसके बाद घंटों से जाम वाहनों के पहिए रेंगते हुए आगे बढ़ने लगे। टोल मैनेजर दिवाकर सिंह ने बताया कि लोगों की परेशानी व डीएम के निर्देश के बाद सुबह 10 से 12 बजे तक टोल टैक्स फ्री करके वाहनों को क्रॉस कराया गया।

इस जाम से गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाई-वे भी जाम हो गया। अयोध्या से बस्ती-गोंडा रूट और लखनऊ-अंबेडकरनगर रूट पर भी कई किमी. तक वाहनोें की कतारें लग गईं। वाहनों को सुरक्षित निकालने के लिए रात से ही बीकापुर के साथ पूराकलंदर पुलिस के अलावा यूपी-100 पुलिस जुट गई।

एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ बीकापुर अरविंद चौरसिया, बीकापुर कोतवाल रामचंद्र सरोज, पूराकलंदर थाना प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव रात भर हाई-वे पर जाम खुलवाने की जद्दोजहद में लगे रहे। वहीं, फैजाबाद में एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा, सीओ अयोध्या राजू साव, नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र, अयोध्या कोतवाल जगदीश उपाध्याय, टीएसआई इंद्रजीत यादव व पुलिस टीम नाका व देवकाली बाईपास, मोहबरा चौराहा, नयाघाट, साकेत पेट्रोल पंप समेत अन्य स्थानों पर यातायात बहाल करने में लगे रहे।

लखनऊ रोड पर रुदौली के आगे तक व बस्ती रोड पर हरैया तक मंगलवार शाम तक गाड़ियां फंसी हुई थीं। प्रयागराज से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों से सुलतानपुर हाई-वे ही नहीं, बल्कि बीकापुर के भरतकुंड-हनुमतनगर-दर्शननगर होकर अयोध्या मार्ग व जानाबाजार-गोसाईगंज होकर अयोध्या जाने वाले मार्गों पर भी छोटे-बड़े वाहनों का रेला लगा रहा।

इन सड़कों पर भी मंगलवार शाम तक जाम की स्थित बनी हुई थी। बीकापुर तहसील के खजुरहट, शेरपुर पारा, बीकापुर, जलालपुर माफी, बिलारी माफी व पिपरी टोल प्लाजा समेत मसौधा व नाका बाईपास से अयोध्या सरयू पुल तक मंगलवार को दिनभर जाम लगा रहा। इसके अलावा अयोध्या के पुल पार बस्ती व गोंडा रोड पर भी करीब सात किमी. लंबा जाम लगा रहा।

हाई-वे पर जाम के कारण स्कूली वाहन, एंबुलेंस, सरकारी वाहन भी फंसे रहे। कस्बा निवासी राहुल दुबे, शिव प्रसाद पाठक सहित अन्य कई लोगों ने बताया कि जाम से स्कूली वाहन नहीं आ पाने के चलते उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। जाम को देखते हुए कई वाहन चालक हाई-वे छोड़कर साइड के रास्तों से निकलने का प्रयास करते दिखे।


एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया के अनुसार ये भीड़ कुंभ स्नानकर अयोध्या स्नान व दर्शन पूजन करने आने वालों भक्तों की है। अनुमानित शाम 5 बजे तक करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। अभी रात भर लोगों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। टीएसआई इंद्रजीत यादव ने बताया कि शाम तक करीब आठ हजार बसें व पांच हजार चार पहिया वाहन अयोध्या आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed