{"_id":"5984be2b4f1c1b23248b4711","slug":"151501871659-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैरने के लिए युवकों ने लगाई शर्त, एक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैरने के लिए युवकों ने लगाई शर्त, एक डूबा
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोताखोर की मदद से काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला
अमरगंज (फैजाबाद)। थाना कुमारगंज क्षेत्र के सरायधनेठी मजरे सरैया के पास शुक्रवार शाम नहर में तैरने के लिए शर्त लगाकर कूदे चार युवकों में से एक डूब गया। गुहार पर आए ग्रामीणों ने नहर में कूदकर युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से काफी खोजबीन की लेकिन डूबे युवक का कुछ पता नहीं चला।
शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बाइक सवार चार युवक नहर के समीप आए और तैरने की शर्त लगाई। विजय पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम परसवां, थाना इनायतनगर पहले नहर में कूद गया, पानी व बहाव अधिक होने से नहर में डूबने लगा तो तीन अन्य युवकों ने हल्ला गुहार मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। सरैया गांव निवासी श्रीनाथ, सोहनलाल, दिनेश कुमार ने नहर में कूदकर युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन असफलता हाथ लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समलू यादव व झुरहू उर्फ राजकपूर निवासी परसवां थाना इनायतनगर को हिरासत में ले लिया, जबकि एक अन्य बाइक सवार दुर्गाप्रसाद निवासी तेंधा, थाना कुमारगंज भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि चारों युवक दोपहर में गांव के समीप शराब पी रहे थे। घटनास्थल पर सीओ मिल्कीपुर राजू कुमार साव, एसओ खंडासा रामचंद्र, एसओ कुमारगंज नीरज राय, एसओ इनायतनगर आरके सिंह मौके पर पहुंचे। डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोर बुलाने व नहर में जाल डालने की व्यवस्था कर रहे थे। देर शाम खबर भेजे जाने तक युवक का कुछ पता नहीं चला था।