फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जानलेवा हुई ठंड-गलन, सूरज का ताप बेअसर

जानलेवा हुई ठंड-गलन, सूरज का ताप बेअसर

Fri, 19 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हुई ठंड-गलन, सूरज का ताप बेअसर
जानलेवा हुई ठंड, सूरज का ताप बेअसर
विज्ञापन

फैजाबाद। कोहरा, ठंड-गलन और शीतलहर के बीच बृहस्पतिवार को निकले सूरज का ताप भी लोगों राहत नहीं पहुंचा सका। नगर से देहात तक आम जनजीवन बेहाल रहा। बच्चों, बूढ़ों और मरीजों के लिए ठंड और गलन जानलेवा बन गयी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।
कोहरे से बढ़ी ठंड-गलन व शीतलहर से आम लोगों के साथ ही बेजुबानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे धूप निकली। जिससे दिन का तापमान भी बढ़ा, लेकिन शाम होते ही एक बार फिर कोहरा गिरने लगा। इससे सबसे अधिक दिक्कत रोज कमाने खाने वालों के सामने रही, कई को काम ही नहीं मिला। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने अगले चौबीस घंटों में ठंड तथा गलन ऐसे ही रहने की संभावना जताई है। कहा, अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। धूप निकल सकती है लेकिन सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आद्रता अधिकतम 100 व न्यूनतम 48 फीसदी रही।
विज्ञापन


यात्री परेशान, कोहरे से लेट हुई ट्रेनें
रात से भोर तक कोहरे के कहर से रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। जरूरी काम से घरों से बाहर निकले रेल यात्रियाें का शेड्यूल घने कोहरे के चलते गड़बड़ा गया। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते गुजरे। घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंची। सियालदह एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस व टाटा अमृतसर समेत अन्य कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 6 से 8 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed