{"_id":"59a5b67f4f1c1b50738b45c9","slug":"141504032383-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के घर से 9 लाख की भीषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी के घर से 9 लाख की भीषण चोरी
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवसायी के घर से लाखों की नगदी-जेवर चोरी
तकमीनगंज में दीवार में सेंध लगाकर वारदात, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तारुन (फैजाबाद)। तकमीनगंज उर्फ केवलापुर में सोमवार रात एक व्यवसायी के घर में सेंध काटकर चोरों ने लाखों की नगदी व जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। बताया गया कि व्यवसायी ने जमीन खरीदने के लिए रुपए जमा किए थे।
तारुन-हैदरगंज मार्ग पर तकमीनगंज बाजार निवासी पीड़ित प्रदीप जायसवाल ने बताया कि रात दस बजे के बाद वे उनकी पत्नी व बहन रीता, मां विद्यादेवी व पिता लालजी सहित परिवारीजन अलग-अलग कमरे में सो गए। रात 11 से तीन बजे के बीच चोरी हुई। रात साढ़े तीन बजे प्रदीप की बहन रीता जब जागी तो देखा अलमारी खुली थी, अन्य सामान व कपड़े बिखरे थे। उसने और लोगों को बताया तो पता चला कि रात में ही घर के पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी की चाबी खोजकर उसका ताला खोल लिया और उसमें रखे चार लाख नगद और पांच लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर लेकर चले गए। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही हैैं।
इनसेट
लगातार हो रही घटनाएं, नाकाम पुलिस
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है। तीन दिन पहले ही तकमीनगंज बाजार में ही रमेश यादव की डीजे व मोबाइल की दुकान पर चोरों ने कुंडी काटकर हजारों का सामान पार कर दिया था। इसके बाद कनकपुर झगरौली में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम वर्मा का विद्युत मोटर चोर सेंध काटकर नलकूप से उठा ले गए थे। इसके अलावा भवानीपुर के तारुन थाने में तैनात होमगार्ड रामतेज वर्मा का विद्युत मोटर चोरों ने खोलने का असफल प्रयास किया था। विजयनपुर सेजहरा के विक्रम वर्मा के परिवारीजनों की सजगता से विद्युत मोटर चोरी जाने से बच गया। वहीं, महीने भर पहले क्षेत्र में दर्जनों भैंसों की भी चोरी हो चुकी हैै। पुलिस इनमें से एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।