फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जिले में फर्जी स्कूलों की फिर से होगी जांच

जिले में फर्जी स्कूलों की फिर से होगी जांच

Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जिले में फर्जी स्कूलों की फिर से होगी जांच
जिले में अवैध स्कूलों की फिर से होगी जांच
विज्ञापन

फैजाबाद। बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों की जिले में बाढ़ सी है। नया सत्र शुरु होते ही बोर्ड लगाकर स्कूलों का संचालन सालों से हो रहा है। कोर्ट और सरकार के दबाव में यहां ऐसे 169 स्कूलों की सूची बनी है।

जिस पर कार्रवाई के लिए मंगलवार को कमिश्नर ने भी शिक्षाधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए हैं। इसके क्रम में बीएसए ने अब मान्यता विहीन स्कूलों की पुरानी सूची का नए सिरे से परीक्षण के बाद पुलिस में केस दर्ज कराने के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिले में करीब 2100 प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल विद्यालय है। इसके बाद भी भारी फीस वसूल रहे तमाम निजी स्कूल गली-मोहल्ले में बगैर मान्यता के खुलते जा रहे हैं। मगर इन स्कूलों को चिह्नित करने और सूची बनाने में ही आपसी संाठगांठ होने का बड़ा खेल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार तो इसकी आड़ में बड़ी वसूली होने के आरोप भी मढ़े गये। फिलहाल, विभाग ने ऐसे 169 स्कूलों को चिह्नित तो किया लेकिन कार्रवाई क्या हुई? जिम्मेदार कोई अधिकारी इस बाबत कुछ बता नहीं पा रहा है।

जानकार बता रहे हैं कि अगर किसी ने शिकायत की भी तो संबंधित स्कूल को विभाग की ओर से एक नोटिस जारी कर दिया जाता है। जबकि कार्रवाई के नाम पर सब लीपापोती हो जाती है। इससे शिकायतकर्ता भी थक-हार कर घर बैठने को मजबूर हो जाता है।

यही वजह है कि सभी स्कूल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। अब कमिश्नर ने बिना मान्यता के इन स्कूलों पर अपनी भृकुटी टेढ़ी कर दी है और ऐसे स्कूलों को बंद कराने का सख्त आदेश दिया है।


कहां कितने संचालित हो रहे बिना मान्यता के स्कूल-
ब्लॉक- स्कूलों की संख्या
सोहावल 07
मसौधा 31
पूरा 22
मया 15
मिल्कीपुर 13
अमानीगंज 19
हेरिंग्टनगंज 20
बीकापुर 23
तारून 19
नोट : विभाग से जुटाए गए ब्योरे एवं आंकड़ों में दो ब्लाकों मवई व रुदौली के स्कूल शामिल नहीं हैं।

सूची की फिर से करायी जाएगी मॉनीटरिंग : बीएसए
बीएसए योगेंद्र कुमार का कहना है कि बिना मान्यता वाले स्कूलों की सूची का फिर से स्थलीय परीक्षण कराने का आदेश दे दिया गया है। सही स्थितियों का पता चलने के बाद संबंधित स्कूलों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर आरटीई के नियमों के तहत जुर्माना व बंद करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed