फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   13th Ayodhya Film Festival begins

13वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का रंगारंग आगाज

Mon, 16 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
13th Ayodhya Film Festival begins
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में 13 वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का रंगारंग शुभारंभ किया गया। कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद फिल्मों के प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि मुंबई के सिनेमा के आयोजनों में जो उत्साह है, वह छोटे शहरों में नजर नहीं आता, मगर इससे हौसला कम नहीं होना चाहिए। यह मौका है छोटे शहरों से जुड़े युवाओं को आगे आने का। यकीनन ‘अवाम का सिनेमा’ जैसे आयोजन छोटे शहरों में सरोकारी सिनेमा के बारे में बेहतर समझ पैदा करने में सफल होंगे।
विज्ञापन

समारोह में मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुति से सभागार तालियों से गूंज उठा। इस दौरान कर्नल आरके गुप्ता, डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी, शालिनी जेम्स, सूबेदार चंद्रभान सिंह, हिमांशु शेखर पारिदा, इं. राज त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, संगीता आहूजा, शक्ति सिंह, डॉ. आरएन पांडे, अंकित कुमार, डॉ. एसएन शुक्ला, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि यह अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का 13वां आयोजन है, इससे पूर्व देश भर के विभिन्न स्थलों में यमुना चंबल के बीहड़ों से लेकर कारगिल तक सिनेमा का यह शुरू हुआ सफर एक बार फिर अयोध्या आ पहुंचा है। आयोजन के जरिये देश विदेश की दर्जनों फिल्में दर्शकों तक पहुंच रही हैं। समारोह के अब अगले दो दिनों तक भी कई सरोकारी फिल्मों का सिलसिला जारी रहेगा।
बच्चों संग बुजुर्गों के रिश्तों पर आधारित फिल्म ‘वो पल’ के प्रदर्शन के साथ फिल्मों के प्रदर्शन का दौर शुरू हुआ। फिल्म में मासूम बच्चे का परिवार के बुजुर्गों को ओल्ड एज होम भेजने पर अचानक बदल जाने वाले व्यवहार को प्रदर्शित किया गया। ‘कैफे ईरानी’ चाय फिल्म के जरिये हिंदुस्तान में पल रही ईरानी चाय की सभ्यता और संस्कृति के बीच बॉलीवुड संग फूड कल्चर की जानकारी दी गई।
फिल्म में ईरानी खानपान संग भारतीय खाने के समन्वय की शोध परक वृत्तचित्र ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। समारोह में तीसरी फिल्म तारा के जरिये स्त्री के संघर्षों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा बंकर, बूगी मैन, रिसाइकिल, साइलेंट टाईज, फोक टेल, बिस्कुट, एपल, एमओएम, याद, अदनान फार फ्रॉम होम आदि फिल्में भी पहले दिन के आयोजन में दिखाई गईं।
फिल्म फेस्टिवल में आज साइलेंट, मास्साहब, लव इस्टोरी, घोस्ट ऑफ मेथड एक्टिंग, द जर्नी ओर आजाद, साहो, व्हाट इस योर लिमिट, द फर्स्ट एंड लास्ट टाइम, शी, आदि मा गोमती उद्गम, भाषण द इमर्शन मसाला स्टेप, कुकली, सफोकेशन, चियर्स ओरियो एंड मेरीगोल्ड व द हैट फिल्म दिखाई जाएगी।

अवाम का सिनेमा के आयोजक शाह आलम ने बताया कि अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के 13वें संस्करण के दूसरे दिन तेलुगु व हिंदी फिल्मों के कलाकार आदित्य ओम फिल्म निर्माण पर दर्शकों संग बातचीत करेंगे। फिल्म समारोह के अगले दो दिनों तक फिल्मों का प्रदर्शन जारी रहेगा। समापन समारोह तक सिनेमा और साहित्य जगत के लोगों का आयोजन से जुड़ाव होता रहेगा। स्थानीय स्तर पर फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देने में यकीनन यह आयोजन सफल साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed