फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   छात्रावास में सीलन देख भड़की सचिव, जांच का आदेश

छात्रावास में सीलन देख भड़की सचिव, जांच का आदेश

Fri, 18 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
छात्रावास में सीलन देख भड़की सचिव, जांच का आदेश
भवन निर्माण सामग्री की कराई गई सैंपलिंग
विज्ञापन

मसौधा (फैजाबाद)। निर्माणाधीन डॉ. अंबेडकर स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंची सचिव बाल विकास अनीता सी मेश्राम छात्रावास के छत में सीलन देखकर भड़क गई। उन्होंने डीएम को जांच करवाने को कहा। निर्माण सामग्री की सैंपलिंग कराई गई।

निरीक्षण के दौरान भवन के अप्रैल 2017 में हैंडओवर होने की जानकारी के बाद तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कहा कि भवन निर्माण मे जिस सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उसकी तत्काल सैंपलिंग कराई जाए और उसे जांच के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन


निर्माण घटिया मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। स्टेडियम की सीढ़ियों पर पहुंची सचिव ने गड़बड़ी देख फोटोग्राफी करवाई। जांच संबंधी रिपोर्ट देने को कहा। ताकि शासन को अवगत कराया जा सके। बड़े हॉंल में उखड़ रहे प्लास्टर को देख घटिया निर्माण की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यदायी संस्था को कड़ा पत्र लिखकर डीएम को इस बात के लिए निर्देशित किया कि निर्माण कार्य से संबंधित समस्त पत्रावली की गहन समीक्षा कर जांच रिपोर्ट जल्दी उपलब्ध कराई जाए। घंटे भर के निरीक्षण में अधिकारी सकते में रहे।

कार्यदायी संस्था और विभाग लोग अपने पांव पीछे कर गए। उन्होंने आठ बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए डीएम से कहा है। दर्जन भर से अधिक पोटलियों में भरे गए सैंपल को तत्काल जांच के लिए भेजने को निर्देश दिया।


शिकायतकर्ताओं का हुजूम देख लौटी सचिव
मसौधा। शुक्रवार दोपहर से मुख्य सचिव बाल विकास अनीता सी मेश्राम के आने पर सीएचसी पर शिकायतों का लंबा पुलिंदा लिए 50 से अधिक लोग मायूस रह गए।

करीब चार घंटे देर से पहुंची सचिव ने सीएचसी के मुख्य गेट पर पहुंचते ही भीड़ देख गाड़ी को बैक कराया और गाड़ी से बिना उतरे ही बैरंग लौट गईं। शिकायतों का मंसूबा लिए लोग मायूस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed