{"_id":"598df8aa4f1c1bea598b45e2","slug":"11502476458-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवाइजरी
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड....
राशन कार्ड सत्यापन में मिले 27 हजार अपात्र
46 हजार नवीन पात्र कार्डधारकों का हुआ चयन
आधार से लिंक हुए 75.4 प्रतिशत राशन कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। प्रदेश में बड़े पैमाने पर फर्जी राशन कार्ड से हो रहे करोड़ों के राशन घोटाले को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कराए गए राशन कार्ड सत्यापन में यहां जिले में भी करीब 27 हजार कार्डधारक अपात्र पाए गए हैं। जबकि 46 हजार नवीन पात्र कार्डधारकों का चयन किया गया है। उक्त सत्यापन से स्पष्ट हुआ है कि अभी तक जिले भर में करीब 27 हजार यूनिट अनाज अवैध रूप से कोटेदारों की मिलीभगत से वितरित किया जा रहा था। विभाग व शासन की मंशानुसार सभी कार्ड आधार से लिंक होने के बाद ही राशनकार्ड में किए जा रहे उक्त फर्जीवाड़े को पूरी तरह से खत्म किया जा सकेगा।
बता दें कि मार्च 2016 तक जिले में कुल लगभग 5 लाख दो हजार कार्डधारक थे। जिसमें 62 हजार 989 अंत्योदय कार्डधारक, 1 लाख 2 हजार 54 बीपीएल, लगभग 3 लाख 24 हजार एपीएल कार्डधारक शामिल थे। मार्च 2016 के बाद एपीएल व बीपीएल कार्ड शासन के निर्देश पर बंद किए जाने के बाद मौजूदा समय में करीब 63 हजार अन्त्योदय कार्डधारक तथा लगभग 3 लाख 25 हजार पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को अनाज वितरण और अन्य लाभ विभाग द्वारा प्रदान किया जा रहा है। राशन कार्डों में हो रही धांधली व व्यापक स्तर पर हो रहे अनाज की क ालाबाजारी की तमाम शिकायतें सामने आने पर निजाम बदलने के बाद योगी सरकार ने राशनकार्डों का सत्यापन कराने के लिए निर्देशित किया था। विभागीय जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल से शुरू हुई सत्यापन की प्रक्रिया 31 जुलाई को समाप्त हो चुकी है, जबकि बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र में सत्यापन कार्य अभी भी चल रहा है। पूर्ति निरीक्षक रमाशंकर वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा रिपोर्ट मिली है। इस बीच करीब 27 हजार अपात्र कार्डधारक पाए गए जिनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया और करीब 46 हजार नए पात्र कार्डधारकों का चयन किया गया, जिन्हें विभाग द्वारा मिलने वाली समस्त सुविधाएं मुहैया की जा रही हैं। हालांकि शासन की मंशा थी कि सभी राशनकार्डों के परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर लिंक कर दिया जाय। जिसके सापेक्ष अभी तक करीब 75.4 प्रतिशत राशनकार्डों को आधार से लिंक किया जा चुका है। उम्मीद जताई जा रही है सभी राशनकार्डों के लिंक होते ही अभी शेष कालाबाजारी व अनाज घोटालों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
वर्जन
राशनकार्डों को आधार से लिंक कराकर कराई गई जांच व सत्यापन में अभी तक 27 हजार कार्डधारक अपात्र पाए गए हैं, जिनका कार्ड निरस्त करा दिया गया है, अभी भी जांच की जा रही है, अनियमितता पाए जाने पाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-शोभनाथ यादव, जिला पूर्ति अधिकारी