{"_id":"5a8b116b4f1c1bdd0b8b4e25","slug":"111519063403-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णोदेवी कटरा की तर्ज पर विकसित होगा अयोध्या रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णोदेवी कटरा की तर्ज पर विकसित होगा अयोध्या रेलवे स्टेशन
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा की तर्ज पर विकसित होगा अयोध्या रेलवे स्टेशन
अयोध्या। रेल मंत्रालय रामनगरी अयोध्या को मंगलवार को एक और बड़ी सौगात देने जा रहा है। अयोध्या का रेलवे स्टेशन जम्मू के वैष्णादेवी कटरा रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित होगा। स्टेशन के री-माडलिंग का जिम्मा राइट्स नाम की संस्था को दिया गया है। फैजाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास जाम की समस्या को देखते हुए रेलवे माल गोदाम अब फैजाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर पर सलारपुर रेलवे स्टेशन के पास बनाया जाएगा। इन कार्यों पर 290 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा मंगलवार को अयोध्या-फैजाबाद को दोपहर साढ़े 12 बजे आ रहे हैं। यहां धार्मिक नगरी अयोध्या के रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया का पुर्न विकास किया जाना है। वैष्णोदेवी कटरा के स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जाना है। सालारपुर स्टेशन पर फ्रंट टर्मिनल का शिलान्यास होना है। फैजाबाद स्टेशन पर पहले से बन रही दो एस्केलेटरों व दो लिफ्टों का शुभारंभ होना है। इसके साथ ही 210 करोड़ की लागत से रेलवे माल गोदाम के निर्माण की तैयारी है, इससे फैजाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास जाम की समस्या से निजात मिलेगी। रेल राज्यमंत्री के कार्यक्रम में इस बार अयोध्या में समारोह स्थल पर भाजपा द्वारा करीब 10 हजार लोगों के आने का दावा किया रहा है। सोमवार को सांसद लल्लू सिंह ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों पर संतुष्टि जताई। रेल मंत्री के आगमन को लेकर सोमवार को फैजाबाद सांसद ने अयोध्या रेलवे स्टेशन पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त मार्तंड प्रताप सिंह, स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह, पुजारी रमेश दास, रमापति पांडेय, नंदलाल गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
.
इन सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि 80 करोड़ की लागत से होने वाले अयोध्या रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के तहत पांच हजार स्कवायर फीट में नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें दो तरफ से रास्ते होंगे। सुरक्षा व सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए बिल्डिंग की डिजाइनिंग की गई है। वैष्णोदेवी कटरा रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अयोध्या स्टेशन विकसित होगा, इसकी जिम्मेदारी राइट्स संस्था को दी गई है। जिसने पूर्व में जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों का निर्माण कराया है। नवीनीकरण के तहत अयोध्या रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग, प्लेटफार्म नंबर-1 का विस्तारीकरण, 2 व 3 की मरम्मत समेत फुट ओवरब्रिज का निर्माण एवं स्वचालित सीढ़ी का भी निर्माण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त परिसर में विश्रामालय भी बनना है, नया स्टेशन आधुनिक यात्री सुविधाओं से पूरी तरह लैस होगा।