फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अवध विवि ने शुरू किया सात नए पाठ्यक्रम में एडमिशन

अवध विवि ने शुरू किया सात नए पाठ्यक्रम में एडमिशन

Sat, 21 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अवध विवि ने शुरू किया सात नए पाठ्यक्रम में एडमिशन
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने सात नए पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि अब विश्वविद्यालय कैंपस में स्नातक स्तर की भी कक्षाएं चलेंगी। अभी तक सिर्फ व्यवसायिक पाठ्यक्रम से संबंधित कोर्स कैंपस में संचालित होते हैं। फिलहाल फिजिक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में दो कोर्स शुरू किए गए हैं। इसमें सीपीएम (कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, मैथ) व ईपीएम (इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स, मैथ) ग्रुप पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही पांच अन्य कोर्सों में मास्टर डिग्री के पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया है कि यूजी कोर्सों के अलावा पीजी कोर्सों में भारत सरकार की ओर से संचालित सिंधी भाषा के लिए भी इंस्टीट्यूट खोला गया है। इसमें दो सरल ज्ञापटे व सुखदेव का बतौर शिक्षक के रूप में चयन हो चुका है। लोकसभा सत्र के बाद दोनों शिक्षकों को कार्यभार सौंपा जाएगा। कुलपति ने बताया है कि विवि में खुले भारतीय भाषा संस्थान के अधीन हिंदी विषय व स्कूल ऑफ फॉरेन लैंग्वेज के तहत अंग्रेजी विषय के लिए मास्टर डिग्री का कोर्स शुरू हुआ है। उन्होंने बताया है कि लैंग्वेज कोर्सों के लिए अलग से शिक्षण व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसमें छात्रों के लिए लैंग्वेज लैब बनाई जाएगी। इससे उच्चारण की गलतियों को सुधारा जाएगा। इसके साथ ही गर्वनेंस इन पब्लिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट के अधीन लोक प्रशासन विषय की मास्टर डिग्री का कोर्स संचालित किया जा रहा है। साथ ही इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए एमटेक का पार्ट टाइम कोर्स चार अलग-अलग विषयों के लिए शुरू किया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल व इनफार्मेंशन टेक्नलॉजी का कोर्स शामिल है।
विज्ञापन


पुराने कोर्सों में कम आवेदन से विवि चिंतित
विश्वविद्यालय कैंपस के पुराने कोर्सों में पर्याप्त आवेदन न आने से विश्वविद्यालय के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं। खास तौर से कला संवर्ग में छात्र-छात्राओं की रुचि काफी कम दिखाई दे रही है। इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की 60 सीटों में से 51 सीटें खाली हैं। अर्थशास्त्र विभाग की पांच सीटें अभी तक खाली हैं। इसके अलावा मास्टर ऑफ सोशल वर्कर की 20 सीटें, एमपीएच की 20 सीटें व एमफिल की 18 सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा एमएड के कॉलेजों के संबंधित 64 स्थान रिक्त हैं। साथ ही एलएलएम की 11 सीटों पर भी एडमिशन नहीं हो पाया है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एडमिशन लेने की तारीख को 27 जुलाई तक आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएलबी कोर्स की काउंसलिंग की तिथि बदली
अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने लॉ कॉलेजों में होने वाली काउंसलिंग की तिथि बढ़ाकर 28, 29 व 30 जुलाई कर दी है। कुलसचिव डॉ. एसएन शुक्ल ने बताया है कि विवि से 14 लॉ कॉलेज संबद्ध हैं, इसमें छह कॉलेजों को बार एसोसिएशन की ओर से स्थाई मान्यता है। आठ कॉलेज प्रतिवर्ष अस्थाई मान्यता का प्रमाण पत्र लाकर जमा करते हैं। उन्होंने बताया है कि आठ कॉलेजों की ओर से अभी तक मान्यता संबंधी प्रमाण-पत्र जमा नहीं किया जा सका है। इस कारण काउंसलिंग की तिथि में परिवर्तन किया जा रहा है।


कैंपस में बीसीए पाठ्यक्रम से लिए शुरू होगा नया सेक्शन
कैंपस में बीसीए की कक्षाओं में सीटों के सापेक्ष आए दोगुने से अधिक आवेदन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन उत्साहित है। विवि प्रशासन ने बीसीए के लिए नया सेक्शन शुरू करने की घोषणा की है। कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया है कि इसी सत्र से दो सेक्शन में बीसीए की कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed