{"_id":"5a9ad5354f1c1b8a258b518f","slug":"101520096565-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाओं का नियमित संचालन होगी प्राथमिकता-डॉ. अजय मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाओं का नियमित संचालन होगी प्राथमिकता-डॉ. अजय मोहन
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षाओं का नियमित संचालन होगी प्राथमिकता
साकेत महाविद्यालय के नए प्राचार्य डॉ. अजय मोहन ने संभाला कार्यभार
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने बीते गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाना प्राथमिकता होगी। कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हों, इस पर जोर दिया जाएगा। फिलहाल तो पहली चुनौती परीक्षाओं को शुचितापूर्ण ढंग से निपटाना है, अभी सारा ध्यान इसी पर केंद्रित होगा। निवर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप खरे ने उन्हें प्राचार्य की कुर्सी पर बैठाया। इस मौके पर चीफ प्राक्टर डॉ. एसपी सिंह, शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. मनोज छापड़िया, डॉ. बीडी द्विवेदी, डॉ. प्रणय त्रिपाठी, डॉ. वीके सिंह, डॉ. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. अनुराग मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साकेत इकाई ने नव नियुक्त प्राचार्य डॉ अजय मोहन श्रीवास्तव का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने प्राचार्य को विद्यार्थी परिषद की पुस्तक भेंट की। संगठन के जिला सह संयोजक बृजेश वर्मा ने प्राचार्य से निरंतर छात्रहित में कार्य करने का निवेदन किया।