{"_id":"5952a4f54f1c1b54768b4860","slug":"101498588405-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर चढ़े संविदा कर्मी को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल पर चढ़े संविदा कर्मी को लगा करंट
Updated Wed, 28 Jun 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंभे पर चढ़े संविदा कर्मी को लगा करंट
आंदोलित कर्मियों ने ठप किया उपकेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
सोहावल (फैजाबाद)। शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़ा विभाग का संविदा कर्मी लाइन चालू कर देने से करंट की चपेट में आ गया, इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए उपकेंद्र के सभी फीडरों की सप्लाई ठप कर दी। संविदा कर्मी लापरवाही के लिये एसएसओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मंगलवार को रौनाही गांव में संविदा कर्मी वीरेंद्र कुमार दीपू एक पोल पर चढ़कर कर 11 हजार वोल्ट की लाइन ठीक कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान अचानक उससे बिना शटडाउन वापस किए एसएसओ ने लाइन चालू कर दिया। जिससे पोल पर चढ़ा संविदा कर्मी करंट की चपेट में आ गया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया लेकिन विरोध में उसके साथी संविदाकर्मी लाइनमैन कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुये सभी कार्य बंद कर दिया और उपकेंद्र सोहावल के सारे फीडरों की सप्लाई ठप कर दी। उप मंडलीय अभियंता जेई के साथ नाराज कर्मचारियों को मनाने पहुंचे तो उन्हें भी बैरंग लौटना पड़ा। एसडीओ एसपी सिंह ने बताया कि आंदोलित कर्मचारियों से बातचीत चल रही है, मामले की जांच के बाद दोषी कर्मियों पर कार्रवाई होगी।