{"_id":"c321acfa-c961-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"facebook-s-boyfriend-raped-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक के 'प्यार' ने ही कर दिया बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक के 'प्यार' ने ही कर दिया बलात्कार
सौंख/ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर प्यार हुआ फिर मिलकर साथ जीने-मरने की कसमें खाई गईं। बात जब शादी की आई तो प्रेमी ने मुंह फेर लिया।
विज्ञापन
जब इसकी जानकारी प्रेमिका के परिवारीजनों को हुई तो उन्होंने प्रेमी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई और प्रेमी के घर पर पहुंचकर हंगामा भी किया है।
वाकया दिल्ली का है। सौंख निवासी चिकित्सक का बेटा बीडीएस की पढ़ाई के लिए दिल्ली गया था। पढ़ाई के साथ ही उसकी फ्रेडशिप फेसबुक के माध्यम से निहाल विहार नई दिल्ली क्षेत्र की एक लड़की से हो गई।
पहले तो फेसबुक पर दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा। बाद में दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे।
इस दौरान साथ जीने-मरने के वादे किए गए थे। लेकिन, जब लड़की शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बनाने लगी तो लड़का उसे टालने लगा। दबाव ज्यादा बढ़ने पर वह मुकर गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी जब लड़की ने परिवारीजनों को दी तो उन्होंने सौंख निवासी युवक के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट के बाद गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने कस्बा सौंख में युवक की तलाश में छापामारी की।
विज्ञापन
युवक तो हाथ नहीं लगा लेकिन इस दौरान लड़की के परिवारीजनों ने आरोपी लड़के के घर पर हंगामा किया। स्थानीय पुलिस ने इस संदर्भ में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।