यूपी: संत कबीर नगर में रेलवे स्टेशन के पास बम धमाका, एक व्यक्ति घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के संत कबीर नगर रेलवे स्टेशन के पास धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 और जिंदा बम बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये विस्फोट कम झमता का था। बम विस्फोट के बाद शहर में अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बम को बरामद कर लिया। फोरेंसिंक और पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन और ट्रैक पर गहन छानबीन की है।
#SpotVisuals One person injured after a low-intensity explosion near railway track in Sant Kabir Nagar, UP. Police have seized 3 crude bombs pic.twitter.com/awrX7AZxkj
— ANI UP (@ANINewsUP) March 28, 2017
1 injured after a low-intensity explosion near railway track in Sant Kabir Nagar, UP. Police have seized 3 crude bombs.Forensic team at spot pic.twitter.com/X0tFPPmzF1
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) March 28, 2017
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले वाराणसी के मिर्जामुराद बाजार में धमकी भरे चार पर्चे मिले थे। पर्चे में लिखा, जिस पर नीले रंग की बॉल पेन से ‘आईएसआईएस पाकिस्तान जिंदाबाद’ और 24 मार्च को पूर्वांचल में तबाही की बात लिखी थी। यह बात उसने आसपास के दूकानदारों को बताई।
चारों पर्चे कहां से आए और उन्हें किसने फेंका, इसका पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है।