{"_id":"58d20e524f1c1b8a591a1670","slug":"yogi-government-threaten-by-isis-devastation-in-purvanchal-on-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM योगी को ISIS की धमकी, पूर्वांचल में हमारे दो हजार जवान 24 को मचाएंगे तबाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CM योगी को ISIS की धमकी, पूर्वांचल में हमारे दो हजार जवान 24 को मचाएंगे तबाही
amarujala.com, presented by शैलेश कुमार शुक्ल
Updated Thu, 23 Mar 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Yogi government threaten by ISIS
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ISIS पाकिस्तान जिंदाबाद...। 24/3/17 को पूर्वांचल में तबाही...बचा सकते हो तो बचा लो...। हमारे यूपी में 2000/- जवान हैं...। अबकी बार यूपी में करे के बार...। हमारा फोकस उत्तर प्रदेश, 786...।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मिर्जामुराद बाजार में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे के किनारे स्थित सार्वजनिक धर्मशाला के समीप ये धमकी वाले चार पर्चे मिले तो पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में मिर्जामुराद थाने में अज्ञात के खिलाफ राजद्रोह (आईपीसी की धारा 124-क) का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियां मामले की तफ्तीश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
वाराणसी शहर में गंगा घाटों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट, होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउसों, पुलों और रेलवे ट्रैकों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
गौर गांव का महेश बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे पैदल मिर्जामुराद बाजार स्थित अपनी फुटवियर की दूकान खोलने जा रहा था। सार्वजनिक धर्मशाला के समीप पहुंचा तो नाले के किनारे उसे सफेद कागज पड़ा दिखा।
उसने कागज देखा, जिस पर नीले रंग की बॉल पेन से ‘आईएसआईएस पाकिस्तान जिंदाबाद’ और 24 मार्च को पूर्वांचल में तबाही की बात लिखी थी। यह बात उसने आसपास के दूकानदारों को बताई। इस पर अन्य दूकानदार धर्मशाला के पास पहुंच गए। अनहोनी के अंदेशे में दूकानदारों ने खोजबीन की। लगभग दस मीटर के दायरे में दो और धमकी भरे पर्चे मिले। थोड़ी ही देर में यह बात पूरे बाजार में फैल गई।
सूचना पाकर पुलिस पहुंची और खोजबीन शुरू की तो दिन में करीब 11:30 बजे एक और धमकी भरा पर्चा धर्मशाला के समीप ही नाले के भीतर से मिला। सीओ बड़ागांव प्रशांत वर्मा, आईबी के एएसपी एसके रस्तोगी और एलआईयू के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
धर्मशाला के आसपास और नाले के दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर के दायरे में काफी देर तक तलाशी की गई लेकिन कोई अन्य पर्चा नहीं मिला।
बाद में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। बाजार में पुलिस तैनात कर दी गई है।
चारों पर्चे कहां से आए और उन्हें किसने फेंका, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मंगलवार की रात धर्मशाला में सोये लोगों, बाजार में सोने वाले रिक्शा, ट्राली व ऑटो चालकों और भिखारियों से पूछताछ कर रही है।
लखनऊ और दिल्ली से डीएम-एसएसपी के पास आया फोन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आईएसआईएस के नाम से धमकी भरे पर्चे मिलने की बात को लखनऊ और नई दिल्ली बैठे अधिकारियों ने भी गंभीरता से लिया है।
बुधवार को मामला सार्वजनिक होते ही पीएमओ, केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही प्रदेश के पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने डीएम और एसएसपी को फोन कर पूरा विवरण जाना।
केंद्र और राज्य के आला अधिकारियों ने डीएम और एसएसपी को अभिसूचना संकलन और चौकसी में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि हम ऐसे मामलों की एक्सपर्ट एजेंसियों के संपर्क में हैं। तफ्तीश और पूछताछ जारी है।
बुधवार को मामला सार्वजनिक होते ही पीएमओ, केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही प्रदेश के पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने डीएम और एसएसपी को फोन कर पूरा विवरण जाना।
केंद्र और राज्य के आला अधिकारियों ने डीएम और एसएसपी को अभिसूचना संकलन और चौकसी में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि हम ऐसे मामलों की एक्सपर्ट एजेंसियों के संपर्क में हैं। तफ्तीश और पूछताछ जारी है।