{"_id":"6b05dd89a4d50364160b1ed6","slug":"meerut-attempt-to-abduct-a-hindu-woman-from-a-well-known-hotel-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नामचीन होटल से हिंदू युवती के अपहरण की कोशिश, छूटकर भागी लड़की को सड़क पर पीटा; हो गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नामचीन होटल से हिंदू युवती के अपहरण की कोशिश, छूटकर भागी लड़की को सड़क पर पीटा; हो गया हंगामा
Wed, 25 Nov 2026 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:25 AM IST
सार
अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने सलमान के एनकाउंटर की मांग की और होटल को सील कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
युवती से सरेआम मारपीट।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मेरठ में एक नामचीन होटल से हिंदू युवती के अपहरण की कोशिश की गई। छूटकर भागी लड़की को काबू कर उसे सरेआम पीटा गया। युवती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कहा जा रहा है कि आरोपी युवक को होटल कर्मचारियों ने भगा दिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि होटल में बिना एंट्री के 3 जोड़ों को कमरे दिये गये। पूर्व प्रेमी अपहरणकर्ता सलमान ने पूरी रात लड़की को कमरे में रख कर टॉर्चर किया। युवती गाजियाबाद की रहने वाली बताई जाती है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया या है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने सलमान के एनकाउंटर की मांग की और होटल को सील कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सदर बाजार क्षेत्र में बदनाम होटल मसाज पार्लर और हुक्का बार की भरमार है। यह मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के आबूलेन के होटल स्क्वायर का बताया जाता है।
विज्ञापन
