फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   explosion in jansewa express

यूपी में जनसेवा एक्सप्रेस में धमाका

Fri, 25 Apr 2014 01:03 PM IST
एजाज अहमद/अमर उजाला, बिजनौर
एजाज अहमद/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 25 Apr 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
explosion in jansewa express

जनसेवा एक्सप्रेस द बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गई। तेज रफ्तार दौड़ रही ट्रेन के कोच में तेज धमाके एवं स्पार्किंग के साथ यात्रियों में भगदड़ मच गई। लक्सर से पूर्व हुई घटना के बाद ट्रेन को डोसनी स्टेशन के निकट आनन-फानन में रोका गया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त कोच लक्सर एवं नजीबाबाद में अटेंड हुआ।

विज्ञापन


रुड़की स्टेशन से लक्सर के लिए रवाना हुई तेज रफ्तार ट्रेन के अंतिम सिरे पर गार्ड कोच से पहले कोच में हड़कंप मच गया। यात्रियों से खचाखच भरे साधारण यात्री कोच संख्या 05428/सी में तेज धमाके, चिंगारी एवं धुएं से यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्रियों की चेन पुलिंग करने पर भी ट्रेन दौड़ती रही। यात्रियों की चीख-पुकार गार्ड कोच तक नहीं पहुंची। तब एक यात्री ने मुरादाबाद कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल की सूचना पर गार्ड गोपाल सिंह ने लक्सर से पूर्व डोसनी स्टेशन के निकट ट्रेन को आनन-फानन में रुकवा लिया।
विज्ञापन


कोच में सवार साहसी यात्रियों ने जोखिम उठाकर गार्ड के साथ मिलकर बिजली कनेक्शन काट दिए। लक्सर में कुछ देर ट्रेन को रोककर एसएसई सोमपाल सिंह ने ट्रेन का कोच अटेंड किया। कंट्रोल की सूचना पर नजीबाबाद के एसएस अजीत सिंह एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर (विद्युत) एनपी शर्मा के नेतृत्व में टीम ने जनसेवा एक्सप्रेस का कोच अटेंड किया। अपराह्न 3:14 पर नजीबाबाद पहुंची एक्सप्रेस 3:25 पर मुरादाबाद के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड तक नहीं पहुंची चीख-पुकार

explosion in jansewa express

काश! कोच में सवार मुरादाबाद, बिहार के यात्री जोखिम न उठाते, तो ट्रेन भीषण रूप से द बर्निंग ट्रेन का रूप ले लेती। बदहवास यात्रियों ने चीख-पुकार के बीच पहले तो चेन पुलिंग की, फिर लगभग तेज रफ्तार दौड़ रही ट्रेन को रोकने के लिए कोच को पीटना शुरू किया।

फिर भी गार्ड तक आवाज नहीं पहुंची, तो एक यात्री ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घटनास्थल से लगभग 140 किलोमीटर दूर मुरादाबाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहां से किसी स्टेशन के माध्यम से सूचना मुरादाबाद हेडक्वार्टर के गार्ड गोपाल के वॉकीटॉकी तक पहुंची और लक्सर से पूर्व ट्रेन रोकी गई।

यात्रियों ने जोखिम उठाकर ट्रेन रुकने से पूर्व कोच की वायरिंग के कनेक्शन काफी हद तक निकाल लिए थे। फिर गार्ड के सहयोग से धुएं एवं चिंगारी पर काबू पाया गया।

चलती ट्रेन से कूदने को तैयार थे यात्री

explosion in jansewa express

मुरादाबाद के चंद्रनगर निवासी प्रेमनाथ कक्कड़ उन साहसी व्यक्तियों में रहे, जिन्होंने सूझबूझ से मुरादाबाद तक ट्रेन के कोच में ब्लास्ट के साथ शॉर्ट सर्किट होने की सूचना अपने मोबाइल के जरिये पहुंचाई।

इतना ही नहीं असालतपुरा मुरादाबाद निवासी मो. शमीम ने चिंगारी एवं स्पार्किंग की परवाह न कर जोखिम उठाकर कोच की वायरिंग अलग की, जबकि सहारनपुर निवासी अंकित दीवान ने चेन पुलिंग की बार-बार कोशिश की, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी।

जनसेवा के जिस कोच में शॉर्ट सर्किट हुआ, उसमें खचाखच यात्री भरे थे। कोच में आग लगने की सूचना से यात्रियों में भगदड़ मच रही थी। सहमे यात्रियों ने बताया कि यदि कुछ देर और ट्रेन पटरी पर दौड़ गई होती, तो सहमे कई यात्री तेज रफ्तार ट्रेन से कूद गए होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed