फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   exam_ssc

एक ही तारीख पर कई परीक्षाएं, भर्ती से वंचित होंगे हजारों

Mon, 01 Sep 2014 02:19 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
exam_ssc

एक साथ कई भर्ती परीक्षाएं पड़ जाने से एक बार फिर प्रतियोगियों को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी और रूटीन हेड क्लर्क तथा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती, एसएससी टीयर-टू समेत कई परीक्षाएं एक ही दिन पड़ गई हैं।

इसके अलावा बैंक की क्लर्कल तथा हाईकोर्ट की चतुर्थ श्रेणी की भर्ती परीक्षा भी टकरा गई है। इससे हजारों को कई अवसरों से वंचित होना पड़ेगा।

हाईकोर्ट की समीक्षा अधिकारी के 278 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 28 सितंबर को दो पालियों में सुबह साढ़े नौ बजे तथा तीन बजे से होगी। उसी दिन 10 से 12 बजे के बीच रूटीन हेड क्लर्क की भर्ती परीक्षा होगी।

Trending Videos

21 सितंबर को तीन परीक्षाएं

exam_ssc

इनके अलावा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 21 और 28 सितंबर को होगी।

28 सितंबर को विधि, इतिहास, हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, भूगोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा प्रस्तावित है। इसी दिन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन की ओर से बैंकों की क्लर्कल ग्रेड भर्ती परीक्षा भी होगी।

इस तरह से इन सभी या किसी दो भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थियों को एक ही परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा 27 सितंबर को भी बैंक की क्लर्कल ग्रेड तथा हाईकोर्ट की भर्ती परीक्षा पड़ गई है। इनके अलावा 21 सितंबर को भी तीन परीक्षाएं टकरा गई हैं।

आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय टीयर-2 तथा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed