{"_id":"257b1d86-e2e5-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"eve-teaser-tries-to-kidnap-girl-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की उठाने के लिए चला गया उसके कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की उठाने के लिए चला गया उसके कॉलेज
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Jul 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर क्षेत्र में दुस्साहसी शोहदे ने विनयखंड स्थित एक कॉलेज में घुसकर 12वीं की छात्रा को उठा ले जाने की कोशिश की। विरोध पर उसे न सिर्फ पीटा, बल्कि सीढ़ियों से धकेल कर भाग निकला। शोहदे ने छात्रा को साल भर से तंग कर रखा था। पुलिस में शिकायत पर कार्रवाई न होने से उसके हौसले बुलंद थे। दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
12वीं की छात्रा थी वो
पुलिस के मुताबिक, विनयखंड-तीन स्थित एक सीनियर सेकंडरी स्कूल में छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं के साथ 12वीं की एक छात्रा भी निकल रही थी। इस बीच एक शोहदा अपने साथी समेत आ धमका। साथी को बाइक समेत सड़क किनारे छोड़ कॉलेज में घुसे शोहदे ने छात्रा से छेड़खानी के साथ उसका हाथ पकड़ा और उठा ले जाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
शोर मचाया तो पिट गई लड़की
छात्रा ने विरोध जताते हुए शोर मचाया। इस पर शोहदे ने उसकी पिटाई की और सीढ़ी से धकेलते हुए भाग निकला। अन्य छात्र-छात्राओं ने जख्मी छात्रा को उठाया और कॉलेज प्रबंधन को जानकारी दी। छात्रा ने अपने पिता को बुलाया और उनके साथ गोमतीनगर थाने जाकर शिकायत की।
विज्ञापन
साल भर से कर रहा था तंग
साल भर से तंग कर रहे शोहदे के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर परिवार ने हंगामा किया। इस पर पुलिस ने गांव उजरियांव के नौमान व उसके एक साथी के खिलाफ अपहरण के प्रयास व मारपीट का मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की है। छात्रा व उसके पिता ने बताया कि साल भर से परेशान कर रहे नोमान की हरकतों से तंग आकर 17 अगस्त 12 को पुलिस से शिकायत की थी।
पुलिस की चुप्पी ने बढ़ा दिया हौसला
कार्रवाई न होने से नोमान के हौसले बढ़ते गए। रास्ते में छेड़खानी से आजिज आकर छात्रा ने पिता को दुखड़ा सुनाया। उन्होंने 2 फरवरी को दुबारा शिकायत की। इस बार पुलिस ने पीली पर्ची थमाकर चलता कर दिया। नोमान को शिकायत की भनक लग गई। कुछ दिन खामोश रहा। कोई कार्रवाई न होने पर सोमवार को छात्रा को उठा ले जाने की कोशिश कर डाली।
कॉलेज से निष्कासित
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी नोमान भी उसी कॉलेज का छात्र था। दो साल पहले दीपक रावत नामक छात्र की इंदिरा डैम में डूबने से मौत पर उसके परिवार ने नोमान पर आरोप लगाया था। इसके चलते उसे कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद वह छात्रा के पीछे पड़ा था।
पॉवर लाइन ने दिखाया था थाने का रास्ता
छात्रा का कहना है कि विगत दिनों उसने पुलिस के साथ कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की थी। प्रबंधन ने कॉलेज की बदनामी का वास्ता देकर मामला अपने स्तर से सुलटाने की कोशिश की। शोहदे का दुस्साहस बढ़ने पर उसने 1090 डायल करके वूमेन पॉवर लाइन में भी शिकायत की थी। पॉवर लाइन ने उसे थाने का रास्ता दिखाया था।