फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   yuvak ne aate mein milaaya jahar, patnee kee maut

युवक ने आटे में मिलाया जहर, पत्नी की मौत

Tue, 16 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
yuvak ne aate mein milaaya jahar, patnee kee maut
सैफई। थाना क्षेत्र के नगला सुभान गांव में सोमवार की रात ससुराल आए दामाद ने आटे में जहर मिला दिया। मंगलवार को इस आटे की रोटी खाने से उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटी, साली और ससुर की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

तीनों को सैफई के मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह समेत कई अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इधर, घर के बाहर फेंके गए आटे को खाने के ससुराल में पली बकरी की भी जान चली गई।
विज्ञापन

नगला सुभान गांव निवासी छोटे लाल की बेटी सरिता (22) की शादी वर्ष 2015 में प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। सरिता की ससुराल फिरोजाबाद के मठसेना थाना क्षेत्र के बरामई गांव में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे लाल ने बताया कि सरिता व प्रमोद की तीन साल की बेटी बंदों है। शादी के कुछ समय बाद से ही सरिता व प्रमोद में अनबन शुरू हो गई थी। कई बार उन्होंने पंचायत कर दोनों के बीच समझौता कराया। इसके बाद कुछ समय तक सब ठीक चला।
बकौल छोटे लाल, वर्ष 2016 से प्रमोद ने दहेज में नगदी व भैंस की मांग को लेकर सरिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति व ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर सरिता बेटी को लेकर मायके आ गई थी। छह महीने तक वहां यहां रही।
इसके बाद ससुराल व मायके वालों में पंचायत हुई, तो समझौता होने पर सरिता बेटी को लेकर ससुराल चली गई थी। छोटे लाल के मुताबिक, उसके बाद भी प्रमोद की हरकतों में सुधार नहीं आया। वह दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करता था। मारपीट भी करता था।
पति और ससुराल वालों से तंग आकर करीब 10 महीने पहले सरिता बेटी बंदों को लेकर मायके आ गई थी। तब से यहीं पर रहती थी। बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे प्रमोद पत्नी व बेटी से मिलने के बहाने घर आया। रात में ससुराल में रहा।
सुबह चार बजे प्रमोद सोकर उठा और घर में रखी आटे की बोरी में जहर मिलाकर भाग गया। सुबह चार बजे उन्होंने प्रमोेद को घर से बाहर जाता देखा। इतनी जल्दी जाने की बात पूछी, लेकिन वह बिना कुछ बताए चला गया।
बताया कि मंगलवार को सरिता ने बोरी से आटा निकालकर रोटियां बनाई। रोटियां खाने के बाद सरिता, उसकी बंदों, बहन प्रीति और उनकी खुद की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टियां शुरू हो गईं। आसपास के लोग चारों को सैफईले गए।
वहां उपचार के दौरान सरिता की मौत हो गई। बंदों, प्रीति व छोटे लाल खुद जिंदगी के जूझ रहे हैं। घटना की सूचना पाकर एसएसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ सैफई व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच की।
सैफई एसओ तारिक खान का कहना है कि छोटेलाल की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपी दमाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जहर मिला आटा बाहर फेंका
छोटे लाल के घर में रखा आटा बाहर फेंक दिया गया। यह आटा खाने से बकरी भी मौत हो गई। पुलिस ने सरिता व बकरी की मौत की सही वजह जानने को दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

आरोपी के पकड़े जाने की भी चर्चा
आटे में जहर मिलाकर पत्नी व बकरी की जान लेने के आरोपी प्रमोद को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस बात की क्षेत्र में चर्चा है, लेकिन पुलिस इनकार करती रही।
बताया कि आरोपी प्रमोद की मौसी हैवरा क्षेत्र में रहती है। घटना के बाद या पहले प्रमोद मौसी के घर भी गया था। पुलिस उसकी मौसी से भी इस बारे में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed