{"_id":"5935a4164f1c1b931f9c800f","slug":"yuongsters-should-help-father-and-mother-says-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप की सेवा करें युवा- मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बाप की सेवा करें युवा- मुलायम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने युवा पीढ़ी को माता-पिता की सेवा करने की नसीहत दी। सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुलायम ने सियासत से हटकर युवा संस्कारों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसा वातावरण बन रहा है कि युवा सिर्फ अपने ऐशोआराम के संसाधनों को जुटाने में व्यस्त है। बूढे़ मां-बाप को उनके भाग्य पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को यह नेक काम जरूर करना चाहिए।
ग्राम खेड़ाहेलू में अपने सहयोगी रहे स्व. नारायण मुखिया के शांति हवन में भाग लेने पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने बेटे व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यों को भी सराहा। कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण करा हरा-भरा बना दिया है। कहा, अखिलेश ने पौधरोपण का विश्व रिकार्ड बनाया है। पर्यावरण पर उन्होंने लोगों को सलाह दी कि घर में पीपल और नीम का पेड़ जरूर लगाएं। पीपल का पेड़ 24 घंटे आक्सीजन देता है। ऐसा करके हम पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इससे पूर्व सोमवार की सुबह मुलायम सिंह यादव अपने सिविल लाइंस स्थित आवास से सीधे खेड़ा हेलू गांव पहुंचे। राजनीतिक सहयोगी रहे स्व. नारायण मुखिया के साथ बिताए समय को याद करके वह भावुक हो गए। उन्होंने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया और परिजनों से भी मिले। नारायण मुखिया की नीतियों सिद्धांतों से सबको सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शांति हवन में आहुतियां दी। इस मौके पर उनके पुत्र जी माउंट लिट्रा स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव, रामसेवक यादव गंगापुरा, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रामनाथ सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख अजंट सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता एवं क्षेत्रीय प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।