फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Young man sets himself and car on fire outside in laws  house, condition critical, Admitted to Saifai Medical

Etawah: ससुराल के बाहर युवक ने खुद को व कार में आग लगाई, हालत गंभीर...सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती, जानें मामला

Sat, 30 Sep 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 30 Sep 2023 12:13 AM IST
सार

Etawah News: गुरुवार को भी शिवम ने अपनी पत्नी ज्योति को प्रताड़ित किया तो शिवम के पिता अवधेश ने विरोध किया। तब शिवम ने अपनी पत्नी और पिता को शाम तक जान से मारने की धमकी दी और घर से निकल गया।

विज्ञापन
Young man sets himself and car on fire outside in laws  house, condition critical, Admitted to Saifai Medical
युवक ने खुद को और कार को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर कोतवाली क्षेत्र में लखना देहात के पचपेड़ा मोहल्ले में युवक ने ससुराल के बाहर पहुंचकर कार और खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। मोहल्लेवासियों ने पानी डालकर युवक को बचाया। घटना में गंभीर रूप से झुलसे युवक को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पत्नी व ससुरालियों के दरवाजा नहीं खोलने पर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। चार माह पहले मारपीट का वीडियो वायरल होने पर युवक के खिलाफ सास ने मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

कुशगवां अहिरान के मजरा नहरैया गांव निवासी शिवम यादव गुरुवार रात नौ बजे के करीब अपनी कार से अपनी पत्नी ज्योति से मिलने लखना देहात के पचपेड़ा में आया था। जहां उसकी पत्नी अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रह रही है। ससुरालियों ने शिवम के दरवाजे पर आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला तो वह आवेश में आ गया और साथ बोतल में लाए पेट्रोल को अपनी कार पर छिड़ककर पहले कार में आग लगा दी। कार जब धू-धूकर जलने लगी,  तो उसने बोतल में बचा पेट्रोल अपने ऊपर डालकर लाइटर से आग लगा ली।

विज्ञापन

टंकी के फटने की डर से कोई पास नहीं गया
घटनास्थल पर मौजूद लोग जब तक उसे बचा पाते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और उसे तुरंत जिला असपताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, कार में लगी आग को बुझाने का लोगों ने प्रयास किया लेकिन कार की ईंधन टंकी के फटने की डर से कोई पास नहीं गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जब तक कार में लगी आग पर काबू पाया इससे पहले ही कार जलकर राख हो गई।

विज्ञापन

चार माह पहले पत्नी को पीटते हुए वीडियो किया था वायरल
शिवम की सास मुन्नी देवी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री ज्योति की शादी चार साल पहले की थी। दो बच्चे भी हैं, शिवम शराब पीकर ज्योति के साथ आएदिन मारपीट करता था। तीन जून को उसने बेरहमी से ज्योति के साथ मारपीट कर उसका वीडियो मोबाइल से बनाकर वायरल भी किया था। जिसका मुकदमा भी बकेवर थाने में दर्ज हुआ था और मामला कोर्ट पहुंचा था। जहां बाद में पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद वह ज्योति को घर भी ले गया पर मारपीट करनी बंद नहीं की।

विज्ञापन

गुरुवार को पिता व पत्नी को दी थी जान से मारने की धमकी
गुरुवार को भी शिवम ने अपनी पत्नी ज्योति को प्रताड़ित किया तो शिवम के पिता अवधेश ने विरोध किया। तब शिवम ने अपनी पत्नी और पिता को शाम तक जान से मारने की धमकी दी और घर से निकल गया। धमकी से भयभीत अवधेश अपनी पुत्र वधू ज्योति को उसके मायके छोड़ आए। शाम को शिवम जब अपने घर आया तो घर से पत्नी और पिता को नदारद देखकर अपनी ससुराल आ धमका। दामाद शिवम को घर आया देख उसकी सास मुन्नी देवी भयभीत हो गई और डर की वजह से उन्होंने जब दरवाजा नहीं खोला तो वह आक्रोशित हो गया और उसने यह घटना अंजाम दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed