फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth returning from in-laws

ससुराल से लौटते युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 11 Jul 2020 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Youth returning from in-laws
मैनपुरी जिले के बाइक सवार युवक की शुक्रवार रात ससुराल से लौटते वक्त सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

सिक्सलेन हाइवे पर गलत लेन से औरैया जा रही रोडवेज बस ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मैनपुरी जिले के करहल कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (24) पुत्र महेशचंद्र शुक्रवार रात बाइक से बकेवर क्षेत्र के जयमलपुर गांव स्थित अपनी ससुराल से लौट रहा था।
रात करीब आठ बजे सिक्सलेन हाइवे पर कुड़रिया रजवहा के पास गुजरते समय गलत दिशा से आए वाहन ने सामने से टक्कर मार दी।
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के अनुसार रोडवेज बस ने टक्कर मारी थी। यह बस सरायमिट्ठे गांव के सामने आजाद ढाबा पर रुकने के बाद गलत लेन पर औरैया की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था। बस की टक्कर लगने से उछला और उसका हेलमेट सिर से निकल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हेलमेट किसी गुजरते वाहन से टकराकर लगभग सौ मीटर दूर जा गिरा। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
उसके मोबाइल फोन से घरवालों को सूचित किया गया। मृतक के पारिवारिक भाई विपिन ने बताया कि धर्मेंद्र खेतीबाड़ी और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। उससे दो साल की बेटी है। साल भर पहले उसकी जयमलपुर गांव से दूसरी शादी हुई थी।
मौजूदा पत्नी गर्भवती जलालपुर गांव में है। धर्मेंद्र किसी काम से अपनी ससुराल गया था। उसकी मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed