{"_id":"5f36c6a78ebc3e3cd309ff03","slug":"youth-rescued-woman-jumping-in-canal-etawha-news-knp57691111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कूदी अधेड़ महिला को नहा रहे युवकों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में कूदी अधेड़ महिला को नहा रहे युवकों ने बचाया
विज्ञापन
फोटो संख्या 19 अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : ETAWHA
थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर के पास नहर में शुक्रवार की दोपहर एक महिला कूद गई। नहर में नहा कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए उसे बाहर निकाला।
कल्याणपुर गांव के कुछ युवक नहर में नहा रहे थे। इस दौरान एक महिला अचानक नहर में कूद गई। युवकों ने जैसे ही महिला को देखा तो आनन-फानन में उसको बचाने के प्रयास में जुट गए।
महिला को नहर से बाहर निकालकर लाए तो वह बेहोश हो चुकी थी। युवकों ने महिला को उलटा लिटाकर उसके पेट में भरे पानी को बाहर निकाला, जिसके कुछ देर बाद महिला होश में आ गई।
महिला ने अपना नाम फूलन देवी (50) पत्नी मुखराम निवासी मुहारी बाबरपुर थाना अजीतमल बताया। महिला से पूछने पर पता चला कि उसकी पुत्री की शादी जाधवपुर इकदिल में मुकेश पुत्र भीकम सिंह से हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दामाद मुकेश भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर महिला के दामाद मुकेश ने बताया कि सास फूलन देवी ने फोन पर बताया था कि पुत्र परेशान कर रहा है। इस पर सास को घर आने के लिए कह दिया था।
पुत्र के परेशान करने से क्षुब्ध होकर नहर में कूद गई होंगी। वहीं एसआई गीतम सिंह ने बताया कि एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।