{"_id":"62a38b06f205b24d160c1501","slug":"youth-murdered-by-strangulation-and-beheading-etawah-news-knp7016925117","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला दबाकर और सिर कूचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गला दबाकर और सिर कूचकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। नगला हनुमान गांव में गुरुवार रात गैस एजेंसी के वेंडर की घर में ही गला दबाकर और सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस की पूछताछ में पत्नी और ममेरे साले ने हत्या करने की बात कबूल की है। दोनों हिरासत में हैं।
नगला हनुमान गांव निवासी कुंअर चंद्र दिवाकर उर्फ टिल्लू (42) गैस एजेंसी से घरों में सिलिंडर पहुंचाने का काम करता था। गुरुवार रात वह गांव में शादी समारोह में गया था। घर पर पत्नी और पत्नी का ममेरा भाई था। रात 12 बजे टिल्लू शादी से घर लौट आया। सुबह घर में ही उसका शव पड़ा मिला। पत्नी ने ग्रामीणों को जीने से गिरने की जानकारी दी। घटना सुनकर कुंअर के बड़े भाई सुखवीर भी मौके पर पहुंचे। सिर पर गहरा घाव देखकर उन्होंने मोहल्ले वालों से शक जताया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। एसपी देहात सत्यपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मृतक के चेहरे पर ईंट से वार करने और गला दबाने के निशान मिले।
पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सीओ सैफई और फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। हत्या के साक्ष्य मिले हैं। पत्नी और उसके ममेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भाई सुखवीर की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उधर, पुलिस सूत्रों ने ही बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है।