फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   youth missing from court campus

कचहरी गया युवक लापता

Sun, 25 Oct 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 25 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
youth missing from court campus
मुकदमे की तारीख पर चार दिन पहले कचहरी गया युवक अभी
विज्ञापन
तक घर नहीं आया है। संभावित जगह खोजबीन करने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


ऊसराहार थाना क्षेत्र के अघीनी निवासी दिलीप कुमार (26) पुत्र रामसिया खटीक 23 अक्तूबर को घर से इटावा न्यायालय में चल रहे मुकदमे की तारीख पर गया था। जब शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। दिलीप के पिता रामसिया ने बताया उसके पुत्र की शादी डेढ़ साल पहले इकदिल क्षेत्र के कीरतपुर गांव की युवती से हुई थी।

शादी के 39 दिन बाद ही पत्नी अपने मायके चली गई और फिर वापस नहीं आई। दंपति के बीच विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। मामले को लेकर कई बार दिलीप को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। 23 अक्तूबर को दिलीप इसी मामले में न्यायालय गया था। मगर चार दिन बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटा।

रिश्तेदारी में भी सब जगह पता कर लिया मगर उसका कोई पता नहीं चला। रामसिया ने अपने पुत्र के अपहरण की आशंका व्यक्त की है।  घटना की सूचना उसने ऊसराहार थाने में दी, गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed