फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth found on railway trackbody, charged with murder

Etawah Crime: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों का हत्या का आरोप, युवती से चल रहा था प्रेेम प्रसंग

Sat, 29 Jul 2023 02:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 29 Jul 2023 02:57 PM IST
सार

जीआरपी उपनिरीक्षक तरुण कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

विज्ञापन
Youth found on railway trackbody, charged with murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर में रेलवे स्टेशन और कचोरा रेलवे फाटक के बीच ट्रैक पर गुरुवार तड़के रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह जसवंतनगर स्टेशन के पास जब जीआरपी पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करा रही थी।

विज्ञापन

तब वहां पहुंचे मृतक के जीजा रूप सिंह निवासी ग्राम चक सलेमपुर थाना, जसवंतनगर ने उसकी शिनाख्त की। पहचान सुधीर कुमार जाटव पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम नवाबपुर, थाना बसरेहर के रूप में हुई। जीजा के मुताबिक सुधीर का प्रेम प्रसंग उसके ही गांव नवाबपुर में एक युवती से चल रहा था।
विज्ञापन

उस युवती के परिजनों ने ही सुधीर को लाकर रेलवे ट्रैक पर डालकर उसकी हत्या की है। जीआरपी उपनिरीक्षक तरुण कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed