फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth dies in suspicious circumstances in Ahmedabad, fear of murder

Etawah News: अहमदाबाद में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Wed, 23 Aug 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 23 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances in Ahmedabad, fear of murder
ताखा। दस दिन पहले अहमदाबाद नौकरी के लिए गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को ताखा लाया गया। परिजनों ने पत्नी के इशारे पर युवक के साथ रह रहे पड़ोसी गांव के युवक पर हत्या करने का शक जताकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क से शव हटवाकर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। वहीं, पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर अहमदाबाद पुलिस को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन



ऊसराहार थाना क्षेत्र के सुतियानी मोड निवासी हाकिम सिंह (38) दस आठ अगस्त को अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने के लिए गया था। वह वहां पर किराये का कमरा लेकर रहता था। हाकिम के पिता के अनुसार, दो दिन बाद 10 अगस्त को पड़ोसी गांव का एक युवक भी नौकरी के लिए अहमदाबाद गया था। वह बेटे के साथ ही कमरे में रह रहा था। सोमवार सुबह कमरे में साथ रह रहे युवक ने ही पत्नी को फोन कर हाकिम की मौत की सूचना दी। सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर गांव भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब तीन बज शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शक होने पर परिजनों ने मृतक की पत्नी का फोन चेक किया तो उसमें एक ऑडियो मिला। इसमें एक महिला और युवक बात कर रहे हैं। करीब 19 मिनट के ऑडियो में शराब पिलाकर हत्या करने की बात कही जा रही है। ऑडियो सुनकर परिजन भड़क गए उन्होंने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने पत्नी और गांव के उक्त युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामला अहमदाबाद होने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हालांकि परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने पत्नी और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, अहमदाबाद पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार, एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें आरोपी युवक एक महिला का नाम लेते हुए हत्या की बात कह रहा है। पुलिस ऑडियो और वीडियो की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ऊसराहार विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना अहमदाबाद देहात के थाना खंडवा क्षेत्र की घटना है। वहां से पुलिस टीम भेजी गई है, जो घटना का मामला दर्ज कर जांचकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed