फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth dies after being hit by pickup truck; cousin injured.

Etawah News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Fri, 02 Oct 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by pickup truck; cousin injured.
फोटो 13:: हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक। स्रोत पुलिस
चकरनगर। बिठौली थाना क्षेत्र में रामफल की गढ़िया के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्वालियर ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चौरेला निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे श्रेयांश (18) और दीपक (17) के साथ बाइक से बल्लों गढ़िया दवा लेने जा रहे थे। बिंदेकापुरा-रामफल की गढ़िया के पास राघवेंद्र ने बाइक सड़क किनारे रोक दी और लघुशंका करने लगे। इसी दौरान बल्लों की गढ़िया की ओर से बिठौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक और उसके पास खड़े दोनों युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर बिठौली की ओर भागने लगा। ग्रामीणों ने बाइक से पिकअप का पीछा किया। पीछे भीड़ को आता देख चालक पिकअप को बिठौली थाने में खड़ा कर अंदर चला गया। दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजन निजी वाहन से भिंड जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय श्रेयांश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed