फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Young man in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में किसान को लगी गोली, हालत नाजुक

Mon, 07 Sep 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Young man in suspicious circumstances
फोटो संख्या 07 गोली लगने से घायल उदयवीर जाटव - फोटो : ETAWHA
पारपट्टी क्षेत्र के पछायगांव थानांतर्गत सराय ताल में रविवार देर रात संदिग्ध हालात में युवक के गले में गोली लग गई। युवक शहर के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। परिजनों ने खेत की रखवाली के लिए साथ ले गए गांव के तीन युवकों पर ही आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। साथ ही कहना है जिन तीन युवकों पर शक जताया जा रहा है, वे अभी तक मिले नहीं हैं।
शहर के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी के लिए जूझ रहे पछायगांव थाना क्षेत्र के सराय ताल निवासी 35 वर्षीय उदयवीर जाटव के पुत्र रिंकू व साले सिंटू ने बताया कि उदयवीर रोज रात को खेत पर गायों, सुअरों आदि से बाजरे की फसल की रखवाली करने जाते थे।
विज्ञापन

रविवार रात लगभग 9 बजे गांव के ही तीन लोग आए और खेतों की रखवाली करने के लिए चलने को कहा तो उदयवीर उनके साथ चला गया।
रात लगभग 11 बजे गोली चलने की आवाज आई और उदयवीर का बड़ा भाई लाखन सिंह बाहर निकला तो रेलवे लाइन के पास उदयवीर लहूलुहान पड़ा था। भाई उसको लेकर थाने में पहुंचा तो पुलिस ने पहले इलाज कराने की बात कही और अपना एक सिपाही साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचने पर गंभीर हालत के चलते शहर के दतावली नहर से पूर्व स्थित एक निजी चिकित्सालय में उसका ऑपरेशन हुआ। अब वह वेंटिलेटर पर जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।
इलाज कर रहे डॉ. मनोज यादव ने बताया कि उदयवीर के गले में सामने गोली लगी है। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। किसी रिवॉल्वर या पिस्टल की गोली प्रतीत होती है। गोली लगने से उसकी सांस की नली फट गई है।

यदि आधा घंटा भी देर हो जाती तो शायद उसकी मौत हो जाती। अभी भी उसकी हालत खतरे से बाहर नहीं कही जा सकती, लेकिन बचने की उम्मीद है।
पछायगांव थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलने पर एक सिपाही घायल व परिजनों के साथ पहले जिला अस्पताल और फिर निजी अस्पताल तक भेजा गया था।
परिजनों द्वारा बताए गए लोगों को रात में ही ढूंढा गया, पर वे मिले नहीं। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed