फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Yogi government uplifted the fishermen community with Rs 39 thousand crores: Sanjay

योगी सरकार ने 39 हजार करोड़ से किया मछुआ समुदाय का उत्थान : संजय

Wed, 27 Dec 2023 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Yogi government uplifted the fishermen community with Rs 39 thousand crores: Sanjay
इटावा। मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि योगी सरकार ने छह साल के कार्यकाल में 39000 करोड़ रुपये खर्च कर मछुआ समुदाय का उत्थान किया है। सरकार ने मत्स्य बीज संचय शुरू किया है। इससे नदियों में मछली का उत्पादन बढ़ा है और पानी को स्वच्छ करने में सहयोग मिलता है। यह बात उन्होंने धूत पापेश्वर महादेव काली बाह मंदिर के सामने यमुना नदी में मत्स्य बीज संचय के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने नदियों से सिर्फ मछली का दोहन किया, जिससे नदियों में मछलियां कम हो गईं। परिणामस्वरूप मछुआ समुदाय का रोजगार छिन गया। अब उनको फिर से मत्स्य व्यवसाय के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह भी कहा कि 67 सालों में पूर्व की सरकारों ने मछुआ समुदाय के उत्थान के लिए 3000 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन योगी सरकार ने 39 हजार करोड़ रुपये खर्च कर मछुआ समुदाय का उत्थान किया।
विज्ञापन

बताया कि मत्स्य संसाधन के सतत उपयोग और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रिवर रैंकिंग शुरू की गई है। इससे मत्स्य पालन पर निर्भर लोगों का विकास हो रहा है। सीडीओ अजय कुमार गौतम, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, एसडीएम सदर विक्रम राघव सिंह, सदर तहसीलदार जेपी सिंह, शहर कोतवाल विक्रम सिंह चौहान, सहायक निदेशक मत्स्य गायत्री पांडे, भाजपा मत्स्य पालक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओम रतन कश्यप, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद, प्रदेश सचिव रमाकांत कश्यप, महिला अध्यक्ष पुष्पा निषाद, रामू निषाद, दिनेश सिंह भदौरिया, छोटू राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed