फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Yogesh and Aarti came out ahead in the 100 meter race.

Etawah News: 100 मीटर दौड़ में योगेश और आरती निकले आगे

Sat, 21 Feb 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Yogesh and Aarti came out ahead in the 100 meter race.
इटावा। शहर के केके पीजी कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्फूर्ति-2026 के पहले दिन महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम के ट्रैक पर खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में योगेश यादव और आरती परिहार ने अपनी गति से सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बीएससी के योगेश के अलावा बीकॉम के विमल कुमार दूसरे और सत्यम तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर की लंबी दौड़ में एमए के साहिल ने बाजी मारी। वहीं महिला वर्ग में एमए की आरती ने 100 मीटर और 800 मीटर दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान पाकर दोहरा गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

मैदान पर हुई कूद प्रतियोगिताओं में बीएससी के विमल सिंह ने ऊंची कूद में पहला स्थान पाया। लंबी कूद में एक बार फिर योगेश यादव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में अंजली सिंह (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊंचीकूद में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्का फेंक में बीए के नितिन और बीकॉम के नितिन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया।महिलाओं में एमए की सलोनी कश्यप अव्वल रहीं। गोला फेंक में बीएससी के अखंड प्रताप सिंह ने सबसे दूर गोला फेंककर पुरुष वर्ग में स्वर्ण जीता, जबकि एमएससी की अनामिका ने महिला वर्ग में बाजी मारी।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। संचालन प्रो. शिवराज सिंह यादव और आयोजन सचिव प्रो. सुनील सिंह सेंगर ने किया। इस अवसर पर प्रो. अजय दुबे, सलिल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed