फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   yatayat

पुलिसकर्मी भी यातायात नियमों का पालन करें

Sun, 03 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
yatayat
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शनिवार से यातायात माह कार्यक्रम की शुरूआत की। एसएसपी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वह यातायात नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद जन सामान्य को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। एसएसपी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मेें प्रशिक्षु महिला आरक्षी, स्कूली बच्चे व यातायात पुलिस कर्मी शामिल रहे। यातायात प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि नवंबर महीने में विभिन्न स्थानों से जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी। नुक्कड़ नाटक, छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम, ट्रांसपोर्टरों की रैली समेत गोष्ठियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस समेत ऑटो व टेंपो चालकों के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। छात्र छात्राएं शहर के प्रमुख चौराहों का यातायात संचालन भी करेंगे। हाइवे के आसपास रहने वाले लोगों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। चालकों का निशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण होगा। यातायात विषय को लेकर कार्यशाला, प्रतियोगिताएं होंगी। छुट्टा पशुओं, वाहनों पर रेडियम रिफ्लेटिव टेप चिपकाया जाएगा। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ओमवीर सिंह, अपराध महेश अत्रि, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed