फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Yamuna ghats will be beautified with Rs 5 crore

Etawah News: पांच करोड़ से यमुना के घाटों का किया जाएगा सुंदरीकरण

Thu, 31 Aug 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 31 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Yamuna ghats will be beautified with Rs 5 crore
इटावा। यमुना नदी के जर्जर घाटों की दुर्दशा जल्द ही दूर हो जाएगी। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने बताया कि यमुना घाट के सुंदरीकरण के लिए शासन ने करीब पांच करोड़ की कार्य योजना के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। एक सप्ताह के अंदर सर्वे टीम यमुना घाटों का सर्वे करने आएगी। बजट आवंटित होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि करीब 200 मीटर घाट बनाने की योजना है। विद्युत शवदाह यूनिट और अंतिम संस्कार के बाद स्नान घाट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही आरती घाट भी बनवाने की योजना है। यह कार्य पर्यटन विभाग और विधायक निधि से कराया जाएगा। सदर विधायक ने यह बात बुधवार की देर शाम श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर यमुना जी की आरती के बाद कही। यमुना आरती का आयोजन हर महीने पूर्णिमा के अवसर पर होता है।
विज्ञापन

विधायक के प्रस्ताव पास कराने पर गंगा समग्र इटावा ने आभार जताकर अभिनंदन व्यक्त किया है। इससे पूर्व यमुना तट स्थित 11 रुद्रीय शिव एवं पीतांबरा माता के मंदिर पर गंगा जी की फोटो के साथ यमुना जी की भव्य आरती की गई। सदर विधायक ने भी आरती की। गंगा समग्र के जिला संयोजक अवनींद्र सिंह ने गंगा मंदिर घाट पर आरती के लिए एक बड़े प्लेटफॉर्म के निर्माण कराने का आग्रह भी किया है, जिससे कानपुर और वाराणसी की तरह यमुना जी की भव्य आरती हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर वासियों से यमुना घाट पर हर महीने पूर्णिमा पर होने वाली आरती में शामिल होने की अपील की है। गंगा समग्र के जिला संयोजक ने बताया कि करीब दो साल से गंगा जी की फोटो के साथ यमुना जी की आरती की जा रही है। शुरू में कुछ ही लोग आए लेकिन अपील पर और जानकारी होने पर जागरूक लोग गंगा-यमुना आरती में शामिल होने लगे, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या भी पहले से बढ़ गई है।

आरती के दौरान गंगा समग्र के सह संयोजक प्रांजल दुबे एडवोकेट अभिनेन्द्र सिंह, रीनू चौहान, स्मृति सिंह, नमिता तिवारी, राजीव चौहान, शिवम सिंह, आदित्य शर्मा, मुकेश बाबू, जितेंद्र भदौरिया, दीपक राज, मुकेश त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, पंकज चौहान, अर्चना आदि शामिल रहे। सभी ने विधायक का यमुना घाटों के सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव पास कराने पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed