फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   yamuna bridge incomplete, aproach road condition not good

चालू होने से पहले ही उखड़ गई पुल की एप्रोच रोड

Mon, 26 Sep 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
yamuna bridge incomplete, aproach road  condition not good
इटावा/बकेवर। कंधेसी यमुना पुल चालू भी नहीं हुआ है और उसकी एक तरफ की एप्रोच रोड बारिश के बाद उखड़ गई है। सात साल में 42 करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च हो चुके हैं। कुछ काम बाकी है। इसके लिए दो करोड़ रुपये और मांगे गए हैं। बजट न मिलने से छह माह से काम बंद है।
विज्ञापन

बकेवर, लखना क्षेत्र को चकरनगर होते हुए मध्यप्रदेश से जोड़ने के लिए कंधेसी गांव के सामने यमुना नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है। इसके दोनों तरफ एप्रोच रोड का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया है। गत बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश से कंधेसी गांव की तरफ करीब 300 मीटर लंबी एप्रोच रोड उखड़ गई है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता विजय कुमार सिंह ने बताया कि एप्रोच रोड के किनारे की गिट्टी-मिट्टी बारिश में बह गई है। सड़क को दुरुस्त कराया जा रहा है। बजट की डिमांड शासन भेजी गई है।
विज्ञापन

पुल पर नजर
- वर्ष 2015 में 400 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
- बजट रिवाइज हुआ और 42 करोड़ रुपये खर्च हो चुके।
- 25 करोड़ रुपये सेतु निगम का बजट था।
- 17 करोड़ पीडब्ल्यूडी विभाग का बजट।
30 किलोमीटर चक्कर से बचाएगा पुल
पुल के बनने से लखना से लेकर नबादा बहादुरपुर क्षेत्र के आसपास के करीब 50 गांवों के लोगों को उदी होकर मध्यप्रदेश व आगरा जाने में काफी आसानी होगी। करीब 30 किमी का चक्कर बचेगा। कंधेसी व उसके आसपास के 12 गांवों के लोगों को कानपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, प्रयागराज, बनारस जाने के लिए 20 किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed