फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   yamuna bridge

पुल तैयार, सड़क बनने का है इंतजार

Wed, 25 Aug 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
yamuna bridge
फोटो संख्या 08- यमुना नदी के कंधेसीघार बहादुरपुर के बीच बना पुल - फोटो : ETAWAH
लवेदी। बहादुरपुर-कंधेसीघार के पास यमुना नदी पुल से लोगों के गुजरने का सपना पांच वर्षों बाद भी पूरा नहीं हो सका है। पुल तो बन गया है, लेकिन अब संपर्क मार्ग (अप्रोच रोड) के निर्माण में बजट की अड़चन आ गई है। निर्माण करा रहे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के मुताबिक बजट के अभाव में अप्रोच रोड और ज्वाइंटर के लिए अधिग्रहीत जमीन का बैनामा नहीं हो सका। इससे काम रुका पड़ा है। बजट मिलने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा। पुल को जनता के लिए इस साल मार्च में शुरू किया जाना था।
विज्ञापन

यमुना नदी में 19 फरवरी 2013 को नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद तत्कालीन लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पुल निर्माण की घोषणा की थी। सेतु निगम को 2016 में एनजीटी और सेंक्चुअरी से स्वीकृत मिलने के बाद काम शुरू हो सका था। करीब साल भर बाद बजट के अभाव में काम बंद हो गया। इसके बाद भाजपा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने 2019 में बजट स्वीकृत कराया। पुल और अप्रोच रोड को बनाकर होली तक शुरू कराने का दायित्व सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग का था। पुल का निर्माण होली के बाद पूरा हो सका। 456 मीटर लंबे व 7.5 मीटर चौड़े पुल की रंगाई-पुताई भी हो चुकी है। अप्रोच रोड का काम अटका है।
विज्ञापन

बहादुरपुर के पूर्व प्रधान महेश चौहान ने डीएम से पुल को सड़क से जोड़ने का काम जल्द पूरा कराने की मांग की है। कहा कि पुल शुरू होने से लखना, नवादा, बहादुरपुर, बिधीपुरा, विलहटी, नंदगवां, लवेदी सहित दर्जनों गांवों के लोगों को भिंड जाने-आने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता (निर्माण खंड) चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि उनका तबादला एक सप्ताह पहले ही नोएडा हो गया है। हालांकि पुल की अप्रोच के लिए चल रही बैनामा की प्रक्रिया बजट न मिलने से रुकी है। शासन से धनराशि मिलते ही बाकी बचे बैनामा हो जाएंगे। इसके बाद रोड बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed