फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wrestlers from Varanasi and Gorakhpur dominate wrestling.

Etawah News: कुश्ती में वाराणसी व गोरखपुर के पहलवानों का दबदबा

Mon, 05 Oct 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers from Varanasi and Gorakhpur dominate wrestling.
सैफई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के अंतरराष्ट्रीय इनडोर स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। तीन दिन चली प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 400 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। अंतिम दिन ग्रीको रोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों ने दमखम दिखाया। वाराणसी व गोरखपुर के पहलवानों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन के 55 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर के हिमांशु मणि ने स्वर्ण जीता। 60 किलोग्राम में अलीगढ़ के अतेंद्र प्रथम रहे। 63 किलोग्राम में वाराणसी के आकाश यादव ने पहला स्थान पाया। 67 किलोग्राम में वाराणसी के विशाल यादव पहले स्थान पर रहे। 72 किलोग्राम में वाराणसी के अनुकल्प यादव प्रथम रहे। 77 किलोग्राम में गोरखपुर के राजन यादव ने जीत हासिल की। 82 किलोग्राम में वाराणसी के निपुण गुप्ता, 87 किलोग्राम में अयोध्या के संतोष यादव, 97 किलोग्राम में मुरादाबाद के मनन गुल्लू ने स्वर्ण जीता। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन मोहिंदर पाल सिंह ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। समापन समारोह में मुकेश कुमार और क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने खिलाड़ियों के साथ अतिथियों का सम्मानित किया। कुश्ती प्रशिक्षक कमलेश कुमार यादव, डॉ. मो. जियाउर्रहमान, सिद्धार्थ कृष्ण, रामेश्वर, मीतू सिंह, शाकिब खान, देवेंद्र पाल, मो. सलीम, राखी राठौर, खेलो इंडिया कोच सुशीला, शिखा अवस्थी, राम सुशील, रामकुमार पुष्पाकर, लाल सिंह, इंद्र कुमार, रागिनी यादव और कुसुम गंगवार आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका राजकुमार मिश्रा, कृष्णकांत यादव, अरविंद यादव, ऋषि श्वेत सिंह, सत्यवान सिंह, अभय कुमार सिंह, श्याम पाल, उमेश यादव, धीरज कुमार, उमेश कुमार और सुनील ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed