फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Worship sought happiness, merit earned from khichdi feast

पूजा कर मांगी खुशहाली, खिचड़ी भोज से कमाया पुण्य

Sun, 16 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Worship sought happiness, merit earned from khichdi feast
इटावा। मकर संक्रांति पर शनिवार को शहर में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

संगठनों, संस्थाओं की ओर से खिचड़ी भोज कराया गया। कड़ाके की ठंड होने के बाद भी श्रद्धालुओं में धार्मिक अनुष्ठान मनाने को लेकर खासा उत्साह रहा। पर्व पर दान-पुण्य के साथ ही लोगों को कंबल व गर्म वस्त्र बांटे गए।
विज्ञापन

शहर में शाहग्रान सेक्टर में मां बराही देवी मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन सोमेश अवस्थी ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकसूदपुरा सेक्टर में सुरेश राजपूत ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। भाजपा पुराना शहर मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित के नेतृत्व में करनपुरा सेक्टर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
बाबा विश्वनाथ मंदिर में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मां ज्वाला देवी की आरती कर खिचड़ी भोग लगाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक राजेंद्र वर्मा परिवार के साथ सेवा कार्य में लगे रहे। सदर विधायक ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
दाल-चावल के पैकेट के साथ मास्क बांटे
प्रयास भारत की शाखा ने पक्का तालाब से पुलिस लाइन चौराहा तक लोगों को दाल-चावल के पैकेट के साथ मास्क व साबुन बांटे। संस्था की डायरेक्टर स्वीटी मथुरिया, प्रियंका गुप्ता, संजीव कुमार यादव, कमल किशोर, अर्चना चौधरी, दिनेश अनुरागी, आरात्रिका सिंह मौजूद रहीं।
खिचड़ी, चाय के साथ रेवड़ी व गजक बांटी
भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रधान डाकघर, बड़े हनुमान जी मंदिर के पास खिचड़ी मिलन समारोह आयोजित किया। अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, सचिव केके त्रिपाठी ने सभी को पर्व की बधाई दी और आभार जताया।
कार्यक्रम में खिचड़ी, चाय, रेवड़ी, गजक बांटी गई। प्रांतीय संरक्षक विवेक कुलश्रेष्ठ, पूर्व अध्यक्ष वीकेसिंह ,संजय मिश्रा, ओम नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने किया भारेश्वर महादेव का जलाभिषेक
चकरनगर। पर्व पर भारेश्वर शिवालय में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर बड़ी तादाद में सुबह से ही औरैया, इटावा, भिंड, जालौन आदि जनपदों से श्रद्धालु पहुंचे।
पुजारी चंबल गिरी ने बताया हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, थानाध्यक्ष गोविंद हरी वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
मकर संक्रांति प्रमुख उत्सव : शर्मा
जसवंतनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राजकीय बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि जिला संघ चालक रामनरेश शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति छह उत्सवों में प्रमुख उत्सव है।

कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने मिलकर खिचड़ी बनाई और उसके बाद उसका वितरण किया। अध्यक्षता नगर संघ चालक बालकराम सविता ने की। इस दौरान राजकुमार यादव, प्रबल प्रताप, गौरव, वैभव भदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed