{"_id":"5ed1394d8ebc3e08ed247227","slug":"workers-sitting-on-strike-if-mnrega-wages-are-not-received-etawha-news-knp5626920121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरी नहीं मिली तो धरने पर बैठे मजदूर ......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरी नहीं मिली तो धरने पर बैठे मजदूर ......
विज्ञापन
फोटो संख्या 21महेवा क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में मनरेगा धरने पर बैठे मजदूर
- फोटो : ETAWHA
लॉकडाउन में मजदूरों को गांवों में ज्यादा से ज्यादा काम और तुरंत भुगतान देने के आदेश सरकार ने दिए हैं। इसके बावजूद महेवा ब्लॉक में काम करने के बाद भी मजदूरों को भुगतान नहीं किया जा रहा है।
इसके विरोध में मजदूर शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय पर जाकर धरने पर बैठ गए। बीडीओ ने उन्हें समझाकर गांव भेजा और एडीएओ पंचायत को जांच सौंपी है।
महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कीरतपुर गांव के विश्वनाथ, हितेश, कुलदीप आदर्श, डी पी सिंह और उदयभान सिंह समेत 20 से अधिक मनरेगा मजदूर शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
इन मजदूरों ने बताया कि मजरा महानेपुर में चकरोड पर 14 दिन से 31 मजदूर काम कर रहे हैं। 15 दिन हो गए लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। मजदूरों का ये भी आरोप था कि ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक ने मास्टर रोल में उनके नाम ही नहीं भेजे हैं।
विज्ञापन
मजदूरों ने बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय और ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे को ज्ञापन देकर प्रधान और रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बीडीओ ने बताया कि एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत को जांच सौंपी गई है। दो दिन में उनसे आख्या मांगी गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-