{"_id":"619153a7498d1231ef3b87e6","slug":"workers-shopkeepers-got-e-shram-cards-made-etawah-news-knp6639923131","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों, दुकानदारों ने बनवाए ई-श्रम कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों, दुकानदारों ने बनवाए ई-श्रम कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखना इकाई की ओर से रविवार को शिविर लगाकर पटरी और रेहड़ी दुकानदारों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए। इस दौरान 150 असंगठित श्रमिकों, पटरी और रेहड़ी दुकानदारों ने ई-श्रम कार्ड बनवाए।
शिविर का शुभारंभ समाजसेवी रिषभ शंकर शुक्ला ने किया। बताया कि ई-श्रम कार्ड बनवाने से दो लाख रुपये का मुफ्त बीमा मिलेगा। भविष्य में इसे राशन कार्ड से लिंक किया जाएगा, जिससे देश की किसी भी राशन दुकान से राशन मिल सकेगा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने ई-श्रम कार्ड के बारे में बताते हए कहा कि कार्ड का राष्ट्रीय स्तर पर डाटाबेस बनाया जा रहा, जिससे भविष्य में इन्हें सरकार से मिलने वाली योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
बताया कि ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आयु 16 से 59 साल के बीच होनी चाहिए। आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व बैंक एकाउंट की पास बुक होनी चाहिए।
ई-श्रम कार्ड बनने पर असंगठित श्रमिक को पंजीकरण के बाद दो लाख का दुर्घटना बीमा और पांच लाख का बीमा पूरे परिवार के लिए मिलेगा।
इस दौरान महामंत्री योगेश कांत पोरवाल, नीशू, ध्रुव नारायण अवस्थी, दीपक द्विवेदी, राजीव गुप्ता, नीरज राठौर, पंकज यादव, अंबरीष शुक्ला, विवेक तिवारी, राहुल त्रिपाठी, जीतू सोनी, बृजेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।