{"_id":"584af0c24f1c1b9b1944aabe","slug":"womens-protest-at-poorwanchal-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल बैंक में महिलाओं ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल बैंक में महिलाओं ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
निबाड़ीकला पूर्वांचल बैंक में हंगामा करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल बैंक की शाखा निबाड़ीकला में आए दिन हंगामा हो रहा है। बैंक प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। शुक्रवार सुबह बैंक खुली तो बाहर ग्राहकों की लाइन लगी थी। लाइन में खड़ी महिलाओं को जब पता चला कि बैंक में कैश नहीं है तो उन्हाेंने हंगामा शुरू कर दिया। बैंक का ताला नहीं खुलने दिया। एसओ के समझाने पर महिलाएं शांत हुईं।
महिलाओं के हंगामे को देखकर बैंक कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। शाखा प्रबंधक केडी तिवारी ने महिलाओं को समझाया लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। महिलाओं ने कहा कि जब बैंक में पैसे नहीं हैं तो बैंक खोलने से क्या फायदा। बैंक में ताला बंद कर देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारी कैश बांटने के दौरान अनियमितता करते हैं। थानाध्यक्ष बकेवर भोलू सिंह भाटी ने दोपहर 1 बजे शाखा पहुंचकर लोगों को समझाया। इसके बाद बैंक का ताला खुला। इस दौरान एसओ ने बैंक कर्मचारियों को फटकार लगाई। कहा कि कैश बांटने के दौरान अनियमितता न बरतें। टोकन व्यवस्था लागू करके ही कैश बांटें।