{"_id":"69da925bd59efd4c130688cc","slug":"women-upset-over-smart-meter-malfunction-stage-protest-etawah-news-c-216-1-etw1012-140892-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर कई महिलाएं तहसील पहुंचीं और बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को तुरंत हटाए जाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली के बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही बिना पर्याप्त सूचना के बिजली आपूर्ति काट दी जाती है जबकि उपभोक्ताओं से पहले ही एडवांस भुगतान लिया जा रहा है। इससे आम जनता को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है।
महिलाओं ने एसडीएम कुमार सत्यमजीत के नाम तहसीलदार नेहा सचान को दिए ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे इसके खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शन करने वालों में मोना, शोभा देवी, वेबी देवी, ममता देवी, अमित कुमार, शिव सिंह, हेमलता, गीता देवी, शीला देवी, भाग्यश्री रहे।