{"_id":"64497e7356acdee484069f14","slug":"women-found-hanged-etawha-news-c-12-1-201361-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: फंदे पर लटकी मिली महिला, पति पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: फंदे पर लटकी मिली महिला, पति पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 27 Apr 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी में महिला फंदे पर लटकी मिली। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाए हैं। शहर कोतवाली के अडार मोहल्ला निवासी मंतशा (22) की शादी पांच साल पहले कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। वह पुताई करता है। मंतशा के भाई बंटी ने बताया कि मंगलवार को छोटी बहन की शादी से मंतशा घर लौटी थी।
सुबह सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। इस पर घर वाले उसके ससुराल पहुंचे। मंतशा की बड़ी बेटी अलीना (03) ने बताया कि रात में मम्मी-पापा का झगड़ा हुआ था। बंटी ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पति ने बताया कि सुबह चार बजे फोन चार्ज करने के लिए उठा तो मंतशा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज देने पर जवाब नहीं मिला तो उसने धक्का देकर दरवाजा खोला। देखा मंतशा पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटकी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही जांच की जाएगी।