{"_id":"5841b9614f1c1b0d1ede8742","slug":"women-cop-get-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षी पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
महिला आरक्षी को पुरस्कृत करते एसएसपी शिवहरी मीना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी शिवहरी मीना ने शुक्रवार को परेड की सलामी ली। त्रैमासिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाली महिला आरक्षियों को 500-500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया। बीमार पुलिस कर्मचारियों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश प्रतिसार निरीक्षक को दिए।
विज्ञापन
परेड के बाद एसएसपी ने क्वार्टर गार्ड की सलामी ली। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान असलहों की सफाई न होने पर नाराजगी जताई। प्रतिसार निरीक्षक से कहा कि समय-समय शस्त्रागार का निरीक्षण करें। उन्होंने पुलिस लाइन के आवासीय भवनों का मुआयना किया। पूर्व में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया। परिवहन शाखा की बैरकों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम प्रभारी सहित पूरे स्टाफ से कहा कि ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस कर्मी ने समय से घटना की सूचना नहीं दी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन