{"_id":"69b1cc314d984014620934d8","slug":"women-and-mens-kabaddi-competition-will-start-from-today-etawah-news-c-216-1-etw1012-139082-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आज से शुरू होगी महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आज से शुरू होगी महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। कस्बा के कन्या पाठशाला के सामने अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उदघाटन जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। इसी दिन महिला कबड्डी प्रतियोगिता भी शुरू होगी जिसका शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ.रामशंकर कठेरिया व विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के संरक्षक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन स्व. श्री नारायण शर्मा की स्मृति में कराया जा रहा है।
इस दौरान जिले व अन्य जनपदों की टीमें भी प्रतियोगिता में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि कबड्डी भारत की माटी से जुड़ा हुआ खेल है इसलिए इसके विस्तार के लिए गांव-गांव में प्रतियोगिताओं के माध्यम से नौजवानों को खेल से जोड़ने का प्रयास है।
विज्ञापन
प्रबुद्धजनों को सम्माानित भी किया जाएगा। अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक टीमें 12 मार्च को सुबह 10 बजे तक कन्या पाठशाला के सामने प्रतियोगिता स्थल पर पंजीकरण करा सकती हैं।