फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's chain crossed in Bhagwat, one survived

Etawah News: भागवत में आई महिला की जंजीर पार, एक की बची

Sun, 20 Aug 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 20 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman's chain crossed in Bhagwat, one survived
बकेवर। लखना कस्बे के ईकरी रोड पर स्थित हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने आई दो महिलाओं की सोने की जंजीर गले से पार हो गई। जिसमें एक महिला की जंजीर तो मिल गयी लेकिन एक जंजीर का कहीं कोई पता नहीं चला। शक के आधार पर मौके से सास बहू को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

लखना कस्बा के ईकरी मार्ग स्थित हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने नहर पार निवासी शिवकुमारी आई थीं। उसी दौरान इनकी दो तोले सोने की जंजीर किसी ने गले से तोड़ ली। जिसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, दूसरी घटना लता शुक्ला निवासी धर्मकांटा के सामने लखना भी भागवत सुनने आई थीं, तो उनके भी गले से सोने की जंजीर पार करनी चाही तो उन्होंने एक महिला का हाथ पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपनी सास के साथ आई है और उसकी सास को भी महिलाओं ने पकड़कर तलाशी ली लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लखना पुलिस चौकी पर दी तो चौकी इंचार्ज गंगासागर मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को थाने ले गए जिनसे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि शक के आधार पर पकड़ी गईं महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed