फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's body found hanging, murder charge

Etawah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sat, 14 Mar 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, murder charge
भरथना। थाना क्षेत्र के गोपियागंज गांव में शनिवार सुबह महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पूछताछ के बाद मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मायके पक्ष के हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। महिला के शरीर पर पिटाई के निशान देख पुलिस ने पति को हिरासत में लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गोपियागंज निवासी एकता (21) का शव घर के कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। कानपुर देहात के थाना डेरापुर क्षेत्र के गांव चमरौआ तेरा निवासी एकता की मां मीना देवी ने बताया कि बेटी की शादी जुलाई 2024 में इंद्रेश के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद दामाद बुलेट की मांग को लेकर बेटी के साथ आए दिन मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

मृतका की मां ने बताया कि एकता, पति और छह माह के मासूम बेटे के साथ मायके में होने वाली अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार शाम जब उसने पति से मायके चलने को कहा तो उसने एकता को भी जाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं बेटी को मोबाइल चार्जर की डाटा केबल से भी पीटा गया जिसके निशान शरीर पर दिखाई दिए। पति की प्रताड़ना से तंग आकर एकता ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के चचेरे भाई ब्रजेश और ताऊ केदार बाबू ने आरोप लगाया कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे फंदा लगाकर मार दिया गया। रात करीब 11 बजे फोन कर सूचना दी गई कि एकता ने फंदा लगा लिया और हालत गंभीर है। जब वे लोग पहुंचे तो एकता का शव घर में जमीन रखा मिला। सीओ आरडी मौर्य और थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

बताया जाता है कि एकता अपने पति और छह माह के मासूम बच्चे के साथ गांव में बने मकान में रहती थी जबकि सास-ससुर और छोटा देवर विमल पास के खेतों में बने घर में रहते थे। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने पति से विवाद के बाद फंदा लगा लिया है। मायके पक्ष की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed