फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's body found hanging; murder alleged.

Etawah News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Mon, 21 Sep 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging; murder alleged.
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के मिटहटी गांव में रविवार रात महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सोमवार सुबह सास की नजर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच कराई। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मिटहटी निवासी उपासना यादव (23) का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद नगला महानंद से मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। नायब तहसीलदार श्रीकांत सिंह और सीओ अभयनारायण राय भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उपासना का पति शैलेंद्र सिंह गुजरात में पानी पूरी बेचता है। घटना के समय वह गुजरात में ही था। उपासना के भाई अंशुल ने आरोप लगाया कि उसका जीजा बहन के साथ मारपीट करता था और करीब दो-तीन साल से उसे अपने साथ नहीं रख रहा था। बहन के कोई संतान नहीं थी। रविवार शाम को भी उपासना का ससुराल में झगड़ा हुआ था। उसने फोन पर मारपीट की जानकारी दी थी। अंशुल ने बताया कि वह सोमवार सुबह बहन को मायके लाने के लिए जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उसकी मारपीट कर हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक सहसों वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed